फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   doubt on character of wife cruel husband gave her painful death then did do this with dead body

Mathura: पत्नी के चरित्र पर हुआ शक...बेरहम पति ने दी दर्दनाक मौत, फिर लाश के साथ किया ये काम

Tue, 27 Aug 2024 10:37 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 27 Aug 2024 10:37 AM IST
सार

मथुरा में चरित्र पर शक के चलते पूर्व प्रधान के बेटे ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। वो चाहता था कि पत्नी की लाश किसी को न मिल सके। इसलिए लाश को ऐसी जगह छिपाया, जहां किसी को शक भी न हो सके। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
 

विज्ञापन
doubt on character of wife cruel husband gave her painful death then did do this with dead body
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के  फरह थाना क्षेत्र के गढ़ी रामबल में पूर्व प्रधान रामजीलाल के बेटे हेमंत कुमार ने पत्नी अनीता की हत्या अवैध संबंधों के शक में ही की थी। पुलिस पूछताछ में उसने यह बात स्वीकार की है। थाना पुलिस ने आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। मामले की विवेचना कर जल्द चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन






 

सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि फरह थाना क्षेत्र के गढ़ी रामबल निवासी अनीता (45) की शादी 28 वर्ष पूर्व हेमंत कुमार से हुई थी। मायका आगरा के अकोला क्षेत्र के गांव जैतू की गढ़ी में है। परिवार में दो बेटी और दो बेटे हैं। आरोपी हेमंत कुमार ने बताया कि घर से करीब 200 मीटर दूरी पर प्लॉट में शुक्रवार को पहले पत्नी गई थी। उसके पीछे से वह पहुंचा। अवैध संबंधों के शक में पत्नी से बात की।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान विवाद हुआ और उसने पास ही में पड़ी रॉड से पत्नी के सिर में वार कर दिए। इससे उसकी मौत हो गई। शव को उसने भूसे में छिपा दिया था और बेरी गांव में भाग गया था। मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार करते हुए सोमवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed