फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Double Murder Couple Killed After Loot In Agra 

Agra Double Murder: पिनाहट थाने के पास दोहरे हत्याकांड पर व्यापारियों में आक्रोश, बंद किया बाजार

Sun, 03 Jul 2022 03:25 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 03 Jul 2022 03:25 PM IST
सार

 घटना के बाद लोगों में आक्रोश है। जल्द खुलासे की मांग को लेकर व्यापारियों ने कस्बे का बाजार बंद कर दिया।

विज्ञापन
Double Murder Couple Killed After Loot In Agra 
घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने बाजार किया बंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जिले में पिनाहट थाने के पास मोहल्ले में कारोबारी दंपती की हत्या से व्यापारियों में आक्रोश है। उन्होंने बाजार बंद कर दिया। पुलिस गश्त पर सवाल उठाया। उन्होंने अधिकारियों से जल्द खुलासे की मांग की। उधर, बेटे मुकेश गुप्ता ने भी शव उठाने पर हंगामा किया। चार घंटे तक शव पोस्टमार्टम हाउस पर नहीं ले जाने दिया। बाद में समझाने पर माने।
विज्ञापन


व्यापारियों का कहना था कि मोहल्ला मार थाना पिनाहट से 200 मीटर की दूरी पर है। इलाके में गश्त नहीं रहती है। इस वजह से बदमाश वारदात करने में सफल रहे। आशंका है कि बदमाशों ने बुजुर्ग कारोबारी के घर की पहले से रेकी कर रखी होगी। उन्हें पता होगा कि दंपती अकेले रहते हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात से दहशत का माहौल 

पुलिस सक्रिय होती तो वारदात नहीं होती। वारदात से दहशत का माहौल है। व्यापारी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों से यही कहा कि बुजुर्ग कारोबारी और उनकी पत्नी की हत्या करने वालों को जल्द पकड़ा जाए। घटना के विरोध में व्यापारियों ने दोपहर को ही बाजार बंद कर दिया। 

बाह में हुआ था दोहरा हत्याकांड

बाह के गली कल्याण सागर में नौ मार्च को जूता कारोबारी उमेश पेंगोरिया की पत्नी कुसमा देवी (60) और बेटी सविता गुप्ता (40) की हत्या के बाद लूट हुई थी। दो महीने बाद वारदात का खुलासा किया गया। पुलिस ने पिनाहट के मेघराज, फिरोजाबाद के रामवीर, एत्मादपुर के राजेश और डौकी के सुनील को पकड़ा था। वह सीढ़ियों के सहारे छत पर चढ़े थे। लूटपाट के विरोध पर मां बेटी की हत्या कर दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed