फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra-Lucknow Expressway Accident: Double Decker Bus Overturned, Many Passengers Injured

यूपी: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर डबल डेकर बस पलटी, सवारियों में मची चीख पुकार; छह यात्री घायल

Tue, 05 Dec 2023 10:31 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 05 Dec 2023 10:31 AM IST
सार

Agra Road Accident: आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलट गई। इस हादसे में छह सवारियों के घायल होने की सूचना है। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 

विज्ञापन
Agra-Lucknow Expressway Accident: Double Decker Bus Overturned, Many Passengers Injured
Agra News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के फतेहाबाद में मंगलवार सुबह थाना डौकी क्षेत्र के अंतर्गत आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के माइलस्टोन नौ पर दिल्ली से लखनऊ जा रही डबल डेकर बस पलट गई, जिससे बस में बैठी सावरियों में चीख़ पुकार मच गई। छह यात्री घायल होने की सूचना है। मौके पर पहुंची डौकी पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी फतेहाबाद  भेजा है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक दिल्ली से लखनऊ  जा रही डबल डेकर बस मंगलवार सुबह पांच बजे करीब थाना डौकी क्षेत्र के अंतर्गत आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के माइलस्टोन नौ पर पलट गई, जिससे बस में बैठी सावरियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में छह सवारियां घायल हो गईं। घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक डौकी आरपी सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घायल सावरियों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फ़तेहाबाद भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed