फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Door-to-door garbage collection closed after Snake Bite In Agra

Agra News: सांप के डर से गायब हुए सफाई कर्मी, बंद हुआ डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, नहीं की गई वैकल्पिक व्यवस्था

Fri, 09 Sep 2022 01:53 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 09 Sep 2022 01:53 PM IST
सार

स्वच्छता कॉरपोरेशन के कर्मचारियों के चले जाने से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन बंद हो गया है। नगर निगम की ओर से कोई भी वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है।

विज्ञापन
Door-to-door garbage collection closed after Snake Bite In Agra
कूड़दान के पास बिखरा पड़ा कचरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में स्वच्छता कॉरपोरेशन के कर्मचारियों के आठ दिन पहले चले जाने से लोहामंडी और छत्ता जोन के 35 वार्डों में सफाई व्यवस्था ठप हो गई है। चालकों के न होने से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन में लगी कंपनी के वाहन वर्कशॉप से बाहर नहीं निकल रहे। इस वजह से लोगों के घरों में कूड़ा इकट्ठा है, वहीं डलाबघरों से भी कचरा न उठने के कारण सड़ांध से आसपास के लोगों का रहना दूभर हो गया है। बृहस्पतिवार को नगर निगम अधिकारियों ने स्वच्छता कॉरपोरेशन के अधिकारियों से वार्ता की, लेकिन कोई व्यवस्था तय नहीं हो सकी। 

विज्ञापन


मध्यप्रदेश से आए सफाई कर्मचारियों में से एक महिला की सांप के डसने से हुई मौत के बाद बीते बृहस्पतिवार से शहर के 35 वार्डों यानी एक तिहाई शहर में सफाई व्यवस्था ठप पड़ी हुई है। निजी कंपनी स्वच्छता कॉरपोरेशन ने आठ दिनों से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन बंद होने के बाद कोई वैकल्पिक इंतजाम भी नहीं किया। कंपनी के आगरा प्रभारी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि तीन से चार दिन का समय और लग सकता है। कंपनी के अन्य स्थानों पर काम कर रहे कर्मचारियों को आगरा भेजा जा रहा है।

विज्ञापन

इन वार्डों से नहीं उठ रहा कचरा

अलबतिया, बालाजीपुरम, जगदीशपुरा, खतैना, घास की मंडी, राजनगर, नगला मोहन, भोगीपुरा, लोहामंडी, आजमपाड़ा, नगला अजीता, गढ़ी भदौरिया, आवास विकास कॉलोनी दक्षिण और उत्तर, जयपुर हाउस, रामनगर मोहन नगर, शास्त्रीपुरम, अजीत नगर, केदार नगर, बारहखंभा, खातीपाड़ा, राजामंडी, प्रकाश नगर, अशोक नगर।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोई तो इस नरक से बचाए

आठ दिन हो गये, कचरा नहीं उठा। पिछले बृहस्पतिवार से कूड़ा लेने वाली गाड़ी नहीं आई। सड़ांध के कारण रहना मुश्किल है। कोई तो इस नरक से बचाए। - विनीत कुमार, सुभाष नगर

निगम को करनी थी व्यवस्था

अगर कंपनी के कर्मचारी चले गए तो नगर निगम अधिकारियों को व्यवस्था करनी थी। उन्हें अपने ड्राइवर भेजने चाहिए। कंपनी से पहले निगम ही कूड़ा उठवाता था। - राहुल चौधरी, पार्षद, आजमपाड़ा

सोमवार से हो सकेगी व्यवस्था

कंपनी के अधिकारियों से जल्द वैकल्पिक व्यवस्था करने को कहा है। सोमवार से सफाई व्यवस्था पटरी पर आ जाने का वादा किया है। कंपनी को चेतावनी जारी की गई है। - सुरेंद्र प्रसाद यादव, अपर नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed