फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Donate blood in Amar Ujala Foundation's blood donation camp

अमर उजाला फाउंडेशन के स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में बने महादानी

Sun, 30 Sep 2018 06:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा Updated Sun, 30 Sep 2018 06:07 PM IST
विज्ञापन
Donate blood in Amar Ujala Foundation's blood donation camp
रक्तदान शिविर - फोटो : अमर उजाला

एटा में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से एक अक्टूबर, सोमवार को स्वैच्छिक रक्तदान दिवस का आयोजन जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में किया जाएगा। इस शिविर में आप भी रक्तदान करके महादानी बन सकते हैं। आपका दिया हुआ रक्त किसी न किसी की जिंदगी बचाने के काम आएगा। 

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अजय अग्रवाल ने बताया कि दान किया रक्त दुर्घटना में घायलों को आपातकालीन स्थिति में बचाता है। रक्तदान सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। इससे किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती है, बल्कि व्यक्ति स्वस्थ रहता है। 
विज्ञापन


जिला अस्पताल के सीएमएस डा. बी. सागर ने बताया कि खून का दान करना हमेशा से ही अच्छा माना गया है। रक्तदान से शरीर में बीमारी नहीं आती है। रक्तदान से किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लड बैंक काउंसलर मुकेश यादव ने बताया कि दान किया रक्त तीन महीने में फिर से शरीर में बन जाता है। रक्तदान करने से व्यक्ति हमेशा स्वस्थ रहता है। इसलिए लोग पूरे परिवार के साथ रक्तदान के लिए आगे आएं। 18 वर्ष की आयु से अधिक हर स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। 


रक्तदाताओं को अमर उजाला करेगा सम्मानित 

कैंप में रक्तदान करने वाले महादानियों को अमर उजाला प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करेगा। रक्तदान कैंप एक अक्टूबर को सुबह 9 बजे से दोपहर दो बजे तक आयोजित किया जाएगा। कोई भी व्यक्ति कैंप में आकर रक्तदान कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed