फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   domestic violence suicide

Agra News: गृह क्लेश के चलते युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Tue, 28 Mar 2023 12:13 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Mar 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
domestic violence suicide
कासगंज। क्षेत्र के ग्राम सैलई में एक युवक ने गृह क्लेश चलते फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव आम के बाग में पेड़ से लटका हुआ मिला। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य को एकत्रित किया है। आत्महत्या कुंवर सेन (36) निवासी ग्राम सैलई ने की। उसका शव पास के ही आम के बाग में एक पेड़ से लटका हुआ जब ग्रामीणों ने देखा तो इसकी जानकारी उसके परिजन को दी। परिजन और अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। शव होने की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी ली। ग्रामीणों से पूछताछ की गई। वहीं, फोरेंसिक टीम भी पहुंची और साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करने की कार्रवाई की।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी वीपी गिरि ने बताया कि युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। प्रथम दृष्टया गृह कलेश के चलते आत्महत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस मामले की हर पहलू पर जांच पड़ताल कर रही है। परिजन ने कोई तहरीर अभी पुलिस को नहीं दी है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया सैलई के मृतक कुंवरसेन के तीन बच्चे हैं। जिनमें बड़ी बेटी सुधा (10), पुत्र मोहित (8) एवं मुरलीधर (6) वर्ष है। उसकी मौत से तीनों ही बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed