फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   domestic violance threat

बहू की धमकी ने उड़ा दी ससुरालीजनों की नींद

Wed, 02 Nov 2022 11:35 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
domestic violance threat
करहल (मैनपुरी)। छह माह पूर्व शादी कर आई नव विवाहिता की एक धमकी से पूरा परिवार दहशत में है। सभी की रात की नींद उड़ चुकी है। कुछ दिन पहले जब बहू मोबाइल पर बात कर रही थी, तब पति ने विरोध किया, इसी बात से नाराज नव विवाहिता ने जान देने की धमकी दे डाली।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला विजई निवासी केवल सिंह ने पुलिस को बताया कि बेटे सनोज की शादी छह माह पूर्व थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव बखतपुर निवासी एक युवती के साथ की है। बहू अक्सर मोबाइल पर ही बात करती रहती है, कुछ दिन पूर्व जब वह फोन पर बात कर रही थी तो उसे रोका, बस इसी बात पर वह उखड़ गई और कहा कि वह फांसी लगाकर जान दे देगी। फिर पूरा परिवार जेल की चक्की पीसेगा, धमकी मिलने के बाद से ही ससुरालीजन घबरा गए। जब मायके वालों को बताया तो 31 अक्तूबर को बहू के पिता आए और बेटी से कुछ कहने की बजाय उन पर ही आरोप लगाने लगा। बेटी से कह दिया कि तुझे अपने तीनों भाइयों की कसम है कि तू इसी घर में फांसी लगा लेना। इसके बाद ससुरालीजन को वो देख लेंगे। पुत्रवधू व उसके परिजन की ओर से धमकी के बाद से ही केवल व उनका पूरा परिवार रात भर जाग कर अब बहू की रखवाली कर रहे हैं। कहीं बहू आत्महत्या न कर लें। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed