फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dogs Nears Tajmahal Tourist in Fear

विश्व प्रसिद्घ स्मारक ताजमहल के पास खूंखार कुत्तों का आतंक, दहशत में सैलानी

Fri, 10 Jan 2020 01:02 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 10 Jan 2020 01:02 PM IST
विज्ञापन
Dogs Nears Tajmahal Tourist in Fear
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल के पूर्वी गेट से दक्षिणी गेट होते हुए पश्चिमी गेट तक घूमकर शहर की संस्कृति समझने वाले सैलानी इन दिनों दहशत में हैं। ताजगंज की गलियों में आवारा कुत्तों का आतंक है। ये अक्सर सैलानियों के पीछे दौड़ पड़ते हैं।
विज्ञापन


इनके काटने के भय से सैलानी ताजगंज में घूमने से बच रहे हैं। ताजगंज के होटल संचालकों के लिए यह नई मुसीबत है, जिस पर उन्होंने पर्यटन विभाग और नगर निगम से शिकायतें की हैं।
विज्ञापन


ताजमहल पूर्वी गेट रोड और ताजगंज में 85 से ज्यादा होटल हैं। इनमें बजट क्लास विदेशी पर्यटक कई-कई दिन तक रुकते हैं। गलियों में घूमने, स्थानीय खानपान का स्वाद लेने वाले विदेशी पर्यटक इन दिनों आवारा कुत्तों के आतंक से परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताजगंज के होटल में आई स्पेन की पर्यटक क्रिस्टीन और चेक रिपब्लिक की पर्यटक सेलिना ने कुत्तों के तेजी से उनकी ओर दौड़ने पर दुकान में घुसकर खुद को बचाया। उन्होंने इसकी शिकायत होटल संचालक से की तो उन्होंने नगर निगम से कुत्तों को पकड़ने की मांग की।
 

Dogs Nears Tajmahal Tourist in Fear
ताजमहल के पास खूंखार कुत्तों का आतंक - फोटो : अमर उजाला
खूंखार कुत्तों का आतंक ताजगंज और ताज पूर्वी गेट पर है। विदेशी पर्यटक आगरा की सभ्यता, संस्कृति को जानने के लिए पैदल ही यहां घूमते हैं, जिन्हें कुत्तों से खतरा बना हुआ है। पर्यटक हमसे शिकायतें कर रहे हैं और इस बारे में ट्रेवल वेबसाइटों पर रिव्यू भी देते हैं। -संदीप अरोरा, होटल संचालक

ताजमहल के पूर्वी और पश्चिमी गेट पर समय-समय पर कुत्तों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जाता है। आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए जो टीम जाती है, वह इन्हें भी पकड़ती है। कुत्तों को पकड़ने के लिए फिर से टीम भेजेंगे। -योगेश शर्मा, पशु चिकित्साधिकारी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed