{"_id":"6881b9b71135105fea03f7ec","slug":"dogs-are-becoming-dangerous-in-monsoon-municipal-corporation-launched-a-special-campaign-2025-07-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मानसून में खूंखार हो रहे कुत्ते, नगर निगम ने चलाया विशेष अभियान...तब 12 पकड़ में आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मानसून में खूंखार हो रहे कुत्ते, नगर निगम ने चलाया विशेष अभियान...तब 12 पकड़ में आए
Thu, 24 Jul 2025 10:12 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 24 Jul 2025 10:12 AM IST
सार
नगर निगम द्वारा कुत्तों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान 12 कुत्तों को पकड़कर एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर भिजवाया गया।
विज्ञापन
मानसून में खूंखार हो गए कुत्ते
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मानसून में खूंखार हो गए कुत्तों को पकड़ने के लिए आगरा नगर निगम ने विशेष अभियान चलाया। आईजीआरएस पोर्टल पर मिली शिकायतों के आधार पर बुधवार को नगर निगम टीम ने राजपुर चुंगी, उखर्रा स्थित जीवन विहार, दुर्गा नगर कॉलोनी और कलवारी चौराहा क्षेत्रों में अभियान चलाकर 12 कुत्तों को पकड़ा। इन्हें टेढ़ी बगिया स्थित एबीसी (एनिमल बर्थ कंट्रोल) सेंटर भिजवाया गया।
विज्ञापन
Trending Videos
पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए सभी कुत्तों की एबीसी सेंटर में नसबंदी (सर्जरी) कराई जाएगी। सर्जरी और स्वास्थ्य परीक्षण के बाद सभी कुत्तों को उसी स्थान पर पुनः छोड़ दिया जाएगा, जहां से उन्हें पकड़ा गया था। जिन क्षेत्रों से अधिक शिकायतें प्राप्त होंगी, वहां प्राथमिकता के आधार पर टीम को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
लावारिस कुत्तों की संख्या बढ़ने से बच्चों और बुजुर्गों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ मामलों में कुत्तों के काटने की घटनाएं भी सामने आई हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह लावारिस कुत्तों से संबंधित कोई भी जानकारी नगर निगम को दें ताकि समय से कार्रवाई हो सके।
