फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dogs and Monkeys Terror in Taj Mahal

ताज महल में कुत्ते व बंदरों का आतंक, मुख्यमंत्री योगी तक पहुंची शिकायत

Mon, 30 Jul 2018 11:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Updated Mon, 30 Jul 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
Dogs and Monkeys Terror in Taj Mahal
ताज महल

ताजमहल में आवारा कुत्तों, बंदरों और सांड़ के आतंक के शिकार कई विदेशी और भारतीय सैलानी हो चुके हैं। ताजमहल पर लगातार हो रहीं इन घटनाओं पर इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत की है, जिसके बाद पर्यटन महानिदेशक अवनीश कुमार अवस्थी ने कमिश्नर और डीएम को कुत्तों और बंदरों के आंतक से पर्यटकों को निजात दिलाने के लिए कार्रवाई करने को कहा है।

विज्ञापन


इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स (आइटो) ने मुख्यमंत्री को भेजी गई शिकायत में अमर उजाला की खबरों को संलग्न किया है। आइटो ने कहा है कि ताजमहल और आगरा किले के पास आवारा कुत्ते और बंदर पर्यटकों पर हमले कर रहे हैं। फ्रांस और आस्ट्रियाई पर्यटक इनके शिकार हो चुके हैं।
विज्ञापन


कहा कि ताजमहल आइकोनिक और देश के  पर्यटक का आइना है। ऐसी घटनाएं लगातार होने पर पर्यटकों में डर बैठेगा और इससे पर्यटकों की आवाजाही प्रभावित होगी। सीएम को भेजी गई इस शिकायत पर पर्यटन महानिदेशक अवनीश कुमार अवस्थी ने कमिश्नर और डीएम को तुरंत कार्रवाई के लिए पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि नगर निगम फिर भी आवारा जानवरों के खिलाफ कागजी कार्रवाई ही करता दिखा रहा है। नगर निगम के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश शर्मा के मुताबिक ताजमहल पर आवारा जानवरों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। हमने कई कुत्ते पक ड़े हैं। अभियान जारी है।
 

ताज पर जानवरों के आतंक की यह घटनाएं

Dogs and Monkeys Terror in Taj Mahal
monkey and dog
12 जनवरी: सेंट्रल टैंक पर चेन्नई के पर्यटक को कुत्ते ने काटा
16 जनवरी: इजराइली पीएम के दौरे में सांड़ ने पुलिसकर्मी पटके
3 फरवरी: बंदरों ने यमुना किनारे चमेली फर्श की रेलिंग तोड़ी
11 मई: फ्रांसीसी राष्ट्रपति के दौरे में सांड़ ने तीन पर्यटक पटके
22 मई: फ्रांसीसी पर्यटकों टीकू और फॉसर्ड के पैर में बंदरों ने काटा
9 जुलाई: आस्ट्रियाई पर्यटक क्रिस्टीना को ताज में बंदर ने काटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed