फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dogs and 56 exotic cats enthralled the fashion show

Agra: कुत्ते और बिल्लियों ने ज्वैलरी पहन रैंप पर बिखेरी अदाएं, देखती ही रह गए लोग

Mon, 06 Mar 2023 10:23 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 06 Mar 2023 10:23 AM IST
सार

संस्था के सचिव अमर सिंह ने बताया कि डॉग एंड कैट शो का मुख्य उद्देश्य कुत्ते और बिल्लियों के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करना है। खासतौर से देसी कुत्तों के बारे में लोगों को जागरूक करना है।

विज्ञापन
dogs and 56 exotic cats enthralled the fashion show
dog and cat fashion show - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा डॉग वेलफेयर सोसाइटी की ओर रविवार को एक होटल में डॉग एंड कैट फैशन शो का आयोजन किया गया। डॉग एंड कैट शो में रोट व्हीलर, लैब्राडोर, जर्मन शेफर्ड, शीत्जू, बुल मैस्टिफ, ग्रेट डेन, लासा, पोमेरियन, गोल्डन रिट्रीवर, अमेरिकन बुली, साइबेरियन हस्की, बुलडॉग और इंडियन डॉग्स के लगभग 219 डॉग्स, जिनमें 22 देसी शामिल हुए। 56 बिल्लियां देसी और पर्शियन साइमेज कैट्स और इंडियन कैट्स की लगभग 56 देसी-विदेशी बिल्लियों ने भाग लिया। 

विज्ञापन


कार्यक्रम में डॉग्स के जज सहारनपुर से सुमित मलिक और अहमदनगर महाराष्ट्र से अरुण चौधरी रहे। जबकि बिल्लियों के जज डॉ. गुरबक्शानी रहे। संस्था के सचिव अमर सिंह ने बताया कि डॉग एंड कैट शो का मुख्य उद्देश्य कुत्ते और बिल्लियों के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करना है। खासतौर से देसी कुत्तों के बारे में लोगों को जागरूक करना है। प्रतियोगिता में कुल 11 राउंड हुए। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, मधु बघेल, कपिल पंजाबी, सौम्या श्रीवास्तव, डॉ. नेहरू, साबिर खान, प्रभजोत कौर, सलोनी नेहरू आदि रहे।

विज्ञापन

ये रहे बेस्ट 

बेस्ट इन शो जर्मन शेफर्ड, बेस्ट इन शो रोट व्हीलर, बेस्ट इन शो गोल्डन रिट्रीवर, बेस्ट इन शो गोल्डन पग, बेस्ट इन शो बीगल, बेस्ट इन शो 164 रोड व्हीलर, बेस्ट इन शो 190 जर्मन शेफर्ड, बेस्ट इन शो लैबराडोर, रिजर्व बेस्ट पपी लैबराडोर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed