{"_id":"6983b57f7584dbe8a603be38","slug":"dog-terror-escalates-after-childs-death-bites-two-people-agra-news-c-25-1-agr1008-982071-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बच्चे की मौत के बाद बढ़ी कुत्ते की दहशत, दो लोगों काे काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बच्चे की मौत के बाद बढ़ी कुत्ते की दहशत, दो लोगों काे काटा
Thu, 05 Feb 2026 02:39 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 05 Feb 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
कुत्ते के हमले में घायल खोहरी के रामगोविंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाह। अतैयापुरा गांव में 9 जनवरी को 5 साल के बच्चे छोटू को कुत्ते ने काटा था, समय पर एंटी रेबीज की डोज नहीं लग पाई थी। नतीजतन 1 फरवरी को बच्चे की जान चली गई थी। बच्चे की मौत के बाद कुत्ते के हमले को लेकर दहशत का माहौल है।
खोहरी के रामगोविंद मंगलवार की शाम साइकिल से जा रहे थे। रास्ते में कुत्ते ने उनका पैर अपने जबड़े में जकड़ लिया। वह साइकिल से गिर गए। बमुश्किल कुत्ते से अपना पैर छुड़ाया। परिजन उन्हें इलाज के लिए बाह सीएचसी पर लेकर पहुंचे। वहीं नरहौली गांव में सुखदेव कुशवाह अपने एक घर से दूसरे घर जा रहे थे। तभी पीछे से पड़ोसी के पालतू कुत्ते ने पैर में काट लिया। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के तहसील अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान ने एसडीएम से की शिकायत में कहा है कि कहासुनी करने पर पड़ोसी झगड़े पर उतारू हो जाता है। बाह के अधीक्षक डॉ. जितेंद्र वर्मा ने बताया कि बुधवार को कुत्ता काटने के 15 मरीज आए थे। सभी को उपचार के साथ एआरवी की डोज दी गई है।