फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dog created ruckus in family wife left husband want divorce in agra

कुत्ते ने फैला दी परिवार में रार: पति को छोड़ मायके गई पत्नी, तलाक लेने की आई नौबत...; नहीं हो सका समझौता

Mon, 13 May 2024 11:43 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 13 May 2024 11:43 AM IST
सार

पति और पत्नी के बीच कुत्ते की वजह से ऐसी रार फैली है कि मामला तलाक तक पहुंच गया। पति कुत्ते को किसी भी कीमत पर छोड़ना नहीं चाहता है और पत्नी कुत्ते को रखना नहीं चाहती है। 
 

विज्ञापन
dog created ruckus in family wife left husband want divorce in agra
कुत्ते ने फैला दी परिवार में रार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पति को विदेशी नस्ल के कुत्ते से प्यार है तो पत्नी को वह जरा नहीं सुहाता। तीन माह पहले कुत्ते के खाने का गंदा बर्तन पत्नी से साफ करने के लिए कहा तो विवाद इतना बढ़ा कि पत्नी ने ससुराल छोड़ दिया। मामला परामर्श केंद्र में पहुंचा तो पत्नी ने पति के पशु प्रेम पर सवाल उठाए। मामले में अगली तारीख दे दी गई है।
विज्ञापन

जगदीशपुरा थाना क्षेत्र की युवती की शादी दो साल पहले दिल्ली में हुई थी। पति एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में जॉब करता है। उसे विदेशी नस्ल के कुत्ते पालने का शौक है। छह माह पहले पति शहर से बाहर गया तो पालतू कुत्ते की देखभाल करने के लिए पत्नी से कह गया था। जब लौटकर आया तो कुत्ते के खाने का बर्तन साफ नहीं किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति ने कुत्ते का बर्तन साफ करने को कहा तो विवाद हो गया। तीन महीने पहले पत्नी अपने मायके आ गई। तब से मायके में है। परिवार परामर्श केंद्र में न्याय की गुहार लगाई। काउंसलर डॉ. अमित गौड़ ने रविवार को दोनों पक्षों को तारीख पर बुलाया। काउंसिलिंग के दौरान पति ने कहा कि पहले तो पत्नी भी कुत्ते से बहुत प्यार करती थी, अब नहीं करती है। मैं कुत्ते को नहीं छोड़ सकता हूं। पत्नी ने कहा कि वह कुत्ते के साथ नहीं रह सकती है। मामले में अगली तारीख दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed