{"_id":"5d385b7a8ebc3e6d1425f2d9","slug":"dog-bite-three-years-old-child-in-mathura-critical-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीः आदमखोर कुत्तों ने तीन साल की मासूम को काटा, गांव में दहशत का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः आदमखोर कुत्तों ने तीन साल की मासूम को काटा, गांव में दहशत का माहौल
Thu, 25 Jul 2019 08:53 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 25 Jul 2019 08:53 AM IST
विज्ञापन
चारपाई पर सो रही तीन साल की बच्ची को कुत्तों ने काटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिफाइनरी के गांव धानातेजा में चारपाई पर सो रही तीन साल की बच्ची पर कुत्तों ने हमला कर दिया। उसे चारपाई से खींचने की कोशिश की गई। बच्ची को जगह जगह काट लिया है। चीख-पुकार सुनकर घर वाले दौड़े तो कुत्ते भागे। गंभीर हालत में बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया है। इस घटना के बाद से गांव में दहशत है।
थाना रिफाइनरी के गांव धाना तेजा निवासी गंगाराम की तीन वर्षीय बेटी लाजो सुबह घर के नौहरे में चारपाई पर सो रही थी, जबकि परिवार के लोग घरेलू कार्यों में लगे थे।
इसी दौरान गांव में तीन आवारा कुत्ते घुस आए और चारपाई पर सो रही बच्ची को खींचने की कोशिश की। जब बच्ची चारपाई से नहीं खिंच पाई तो उसे काटना शुरू कर दिया। सिर, चेहरा और हाथ-पांव पर कई जगह बच्ची को काटा है। चीख पुकार सुनकर परिवार के लोग दौड़े तो कुत्ते भाग गए। बच्ची के पिता गंगाराम के अनुसार बेटी के चिल्लाने पर मौके पर पहुंचे और खुंखार कुत्तों को भगाया।

पूर्व में भी हमले कर चुके हैं कुत्ते
20 जून को मथुरा के शिववाला नाथ नगर कालोनी में ढाई वर्ष के बच्चे आराध्य मित्तल पर कुत्तों के झुंड ने हमलाकर घायल कर दिया था। दो महीने पहले बरसाना के गांव में पांच साल की मासूम को आवारा कुत्तों ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। चार जुलाई को छाता में बच्चे को स्कूल लेने जाती महिला पर कुत्तों ने हमला कर घायल कर दिया।