{"_id":"65819a86c1038aa60a0862c3","slug":"documents-related-to-sp-leader-jugendra-yadav-missing-from-etah-kotwali-village-case-against-constable-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: एटा कोतवाली से गायब हुए सपा नेता जुगेंद्र यादव के मुकदमे से जुड़े दस्तावेज, सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: एटा कोतवाली से गायब हुए सपा नेता जुगेंद्र यादव के मुकदमे से जुड़े दस्तावेज, सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Tue, 19 Dec 2023 06:58 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 19 Dec 2023 06:58 PM IST
सार
समाजवादी पार्टी के नेता व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव के खिलाफ वर्ष 2002 में चुनाव के दौरान लिखे मुकदमे से संबंधित दस्तावेज गायब हो गए हैं। इस मामले में सीओ सिटी जांच कर रहे थे। जांच में दोषी पाए जाने वाले आरोपी सिपाही पर कोतवाली में मुकदमा लिखाया गया है।
विज्ञापन
जुगेंद्र सिंह यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा कोतवाली देहात में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव के खिलाफ दर्ज मामले से जुड़े दस्तावेज को गायब करने वाले आरक्षी के खिलाफ कोतवाल ने सोमवार को मुकदमा दर्ज कराया है। इस मामले की सीओ सिटी की ओर से जांच की गई थी, दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की गई है।
प्रभारी निरीक्षक निर्दाेष सिंह सेंगर ने वर्ष 2002 में तैनात रहे आरक्षी गिरजेश कुमार के खिलाफ मुकदमा लिखाया है। इसमें कहा गया कि थाना सकीट पर तैनात रहे तत्कालीन थानाध्यक्ष सीताराम द्विवेदी ने 20 फरवरी 2002 को दाखिल फर्द गोपनीय रिकॉर्ड बुकलेट पर पुलिस प्रबंध सामान्य निर्वाचन गिरफ्तारी दर्ज की गई थी। इसमें अपराध संख्या निल पर धारा 5 शासकीय गुप्त अधिनियम बनाम जुगेंद्र सिंह यादव पुत्र लालाराम यादव निवासी अमृतपुर थाना जसरथपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। गोपनीय बुकलेट एवं दस्तावेज आरक्षी गिरजेश कुमार के सुपुर्द किए गए थे।
बाद में एफआईआर थाना जसरथपुर भेजी गई थी और यहां पर अपराध संख्या 41 वर्ष 2002 धारा 414 के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया। इन दस्तावेज को आरक्षी गिरजेश कुमार ने गायब कर दिया गया। जब दस्तावेज को खोजा गया तो कोई पता नहीं चल सका। तब सीओ सिटी को मामले की जांच दी गई।
विज्ञापन
सीओ सिटी विक्रांत द्विवेदी ने बताया कि मामले की जांच में आरक्षी दोषी पाया गया, उसके कार्यकाल में दस्तावेज गायब हुए हैं। इसके कारण मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी आरक्षी वर्तमान में कमिश्नरेट आगरा क्षेत्र में तैनात है, उच्चाधिकारियों को भी रिपोर्ट भेजी गई है।