फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   doctors said parents gives lots of love to his children

मानसिक रोग चिकित्सकों की सलाह- महंगे उपहार नहीं, बच्चों को दें बेशुमार प्यार

Sun, 22 Sep 2019 09:29 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 22 Sep 2019 09:29 PM IST
विज्ञापन
doctors said parents gives lots of love to his children
सांकेतिक तस्वीर
इंडियन एसोसिएशन ऑफ बायोलॉजिकल साइकियाट्री के राष्ट्रीय अधिवेशन में चिकित्सकों ने युवाओं में ड्रग, डिजिटल एडिक्शन, गुस्सा, तनाव और अन्य मानसिक बीमारियों पर चिंता जताई। अंतिम दिन मानसिक बीमारियों से बचाव पर चर्चा करते हुए डॉक्टरों ने बच्चों को प्यार का डोज देने की जरूरत बताई। स्कूलों में मेंटल हेल्थ प्रोग्राम की भी सिफारिश की।
विज्ञापन


आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित होटल में रविवार को मानसिक बीमारियों से बचाव पर आयोजित संगोष्ठी में इंडियन साइकियाट्री सोसाइटी के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अजीत भिदे ने कहा कि शराब-धूम्रपान, अश्लील सामग्री, डिजिटल एडिक्शन की लत भविष्य में और विकराल हो सकती है। बच्चों को संस्कार, नैतिक शिक्षा का पाठ पढ़ाया जाए। इसमें शिक्षक और अभिभावकों की ज्यादा जिम्मेदारी है। 
विज्ञापन


मुंबई के डॉ. अनुकांत मित्तल ने कहा कि बच्चों के महंगे शौक पूरा कर अभिभावक जिम्मेदारी खत्म समझकर बड़ी भूल करते हैं। बच्चों को जरूरत और मांग का अंतर समझाएं। महंगे उपहार के बजाये खूब दुलार दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'गलत-सही का जानकारी दें'

मानसिक स्वास्थ्य संस्थान के डॉ. दिनेश राठौर ने कहा कि बच्चे फिल्म, सीरियल पर जो देखते हैं उनको सच मानकर वही दोहराते हैं। ऐसे में उन्हें गलत-सही की जानकारी दी जाए तो भविष्य में मानसिक विकार होने का खतरा काफी कम हो सकता है। 

डॉ. एस. नागेंदरन ने कहा कि मानसिक रोगी नियमित दवाएं नहीं लेते। ऐसे में मरीज-तीमारदार की काउंसलिंग कर बताया जाए कि दवाएं न लेने से मर्ज किस कदर गंभीर हो सकती है। 

संयोजक डॉ. यूसी गर्ग ने बताया कि मेंटल हेल्थ प्रोग्राम का प्रस्ताव बनाया गया है, इसे सोसाइटी की मेंटल हेल्थ प्रोग्राम कमेटी से पास होने के बाद सरकार को भेजा जाएगा। इससे पहले सार्क साइकियाट्री फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ. एमएस वीके राजू ने संगोष्ठी का उद्घाटन किया। 

संगोष्ठी में विशेषज्ञों ने अभिभावकों को दिए सुझाव

- अच्छे अंक या फिर उपलब्धि के लिए दूसरों से अपने बच्चों की तुलना कर उसे हतोत्साहित न करें।
- पढ़ाई या फिर खेलकूद में अच्छे परिणाम के लिए बच्चों को प्रेरित करें, उसका मार्गदर्शक भी बनें।
- बच्चों को गले लगाएं, पीठ थपथपाएं, खूब दुलार करें। उसकी दिनचर्या, पढ़ाई-लिखाई पर भी चर्चा करें।
- देखादेखी बच्चा महंगा उपहार मांगे तो उसकी जिद पूरी न करें, बल्कि उसकी जरूरत के बारे में समझाएं।
- फिल्मी दुनिया, टीवी, वीडियो गेम और हकीकत की जिंदगी के फर्क के बारे में बताएं।
- बच्चों के सामने खुद भी मोबाइल पर फेसबुक, यू-ट्यूब ज्यादा न देखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed