फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Doctor saved mother's life by performing cesarean delivery

Agra News: सिजेरियन प्रसव कर डॉक्टर ने बचाई प्रसूता की जान

Fri, 08 Nov 2024 09:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 08 Nov 2024 09:46 PM IST
विज्ञापन
Doctor saved mother's life by performing cesarean delivery
सौ शैया अस्पताल दो बच्चों के साथ डॉ. निशिता यादव व उनकी टीम।
मैनपुरी। सौ शैया अस्पताल की डॉक्टर ने बीच प्रसव में प्रसूता को सिजेरियन प्रसव कराकर उसकी जान बचा ली। महिला ने दो बच्चों को जन्म दिया है। जच्चा और उसके दोनों बच्चे सुरक्षित हैं। सीएमएस ने डॉक्टर को बधाई दी है।
विज्ञापन

बरनाहल क्षेत्र के नगला फकीरे निवासी अनिल कुमार की पत्नी प्रीति गर्भवती थीं। प्रसव पीड़ा होने परिजन ने उन्हें बृहस्पतिवार की सुबह सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां जांच के बाद गर्भ में जुड़वा बच्चे होने की बात कही गई। शुक्रवार को महिला का प्रसव डॉ. निशिता यादव की देख में कराया गया। महिला ने पहले बच्चे को सामान्य प्रसव के तहत जन्म दिया लेकिन दूसरा बच्चा फंस गया। डॉ. निशिता यादव ने पहले से ही निश्चेतक डाॅ. प्रिया सचान और टीम को ओटी में अलर्ट रखा था। दूसरा बच्चा फंसते ही महिला को तुरंत ओटी ले जाया गया। यहां करीब पौन घंटे चले आपरेशन के दौरान प्रीति ने दूसरे पुत्र को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा सुरक्षित और आपरेशन सकुशल होने पर परिजन ने हर्ष प्रकट किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को डा. निशिता और उनकी टीम द्वारा छह सिजेरियन प्रसव कराए गए। इस मौके पर ओटी इंचार्ज रेनू बाला, शशि बाथम, चंद्रभान, कमला, रवि, आशा आदि स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed