{"_id":"69e4a65f7b9e4decf403db84","slug":"doctor-husband-demands-25-lakhs-throws-wife-out-of-house-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: चिकित्सक पति ने मांगे 25 लाख रुपये, घर से निकाल दी पत्नी; बेटी से भी नहीं मिलने दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: चिकित्सक पति ने मांगे 25 लाख रुपये, घर से निकाल दी पत्नी; बेटी से भी नहीं मिलने दिया
Sun, 19 Apr 2026 03:29 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 19 Apr 2026 03:29 PM IST
सार
चिकित्सक पति के उत्पीड़न से परेशान महिला ने पुलिस से गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि ससुरालीजन उन्हें बेटी से भी नहीं मिलने दे रहे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में एक विवाहिता ने अपने चिकित्सक पति और उनके परिजन पर दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज कराई है। इन पर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है। सदर थाने की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
सदर के देवरी रोड निवासी रश्मि राणा ने बताया कि वह सरकारी नौकरी करती हैं। उनका विवाह 4 फरवरी, 2024 को डॉ. विपुल वर्मा (निवासी न्यू ईदगाह कॉलोनी) के साथ हुआ था। शादी में करीब 35 लाख रुपये नकद व गृहस्थी के सामान दिए गए। इसके बाद भी पति, सास और ससुर ने अतिरिक्त दहेज में 25 लाख रुपये की मांग करते हुए उत्पीड़न करने लगे।
पीड़िता के अनुसार मांग पूरी न होने पर उनका शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न भी शुरू हो गया। 13 अक्तूबर, 2024 को बेटी के जन्म के बाद भी उन पर घर का सारा काम करने और पूरा वेतन देने का दबाव बनाया गया। बीते 15 अप्रैल को पति, सास व ससुर ने मारपीट कर करीब 10 लाख रुपये के जेवरात छीन लिए और उन्हें बच्ची से अलग कर घर से निकाल दिया। इसके बाद से बेटी से मिलने नहीं दे रहे हैं। थाना प्रभारी सदर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।