{"_id":"5f2ba9f38ebc3e3cb75e52d4","slug":"doctor-deepti-dies-in-faridabad-hospital-during-treatment-up-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महिला चिकित्सक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, सुसाइड नोट के आधार पर दर्ज होगा मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला चिकित्सक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, सुसाइड नोट के आधार पर दर्ज होगा मुकदमा
Thu, 06 Aug 2020 12:28 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 06 Aug 2020 12:28 PM IST
सार
तीन अगस्त को लगाई थी फांसी
विज्ञापन
अपने पति डॉक्टर सुमित अग्रवाल के साथ डॉक्टर दीप्ति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में ताजगंज निवासी डॉक्टर दीप्ति की फरीदाबाद के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है। दीप्ती का फरीदाबाद में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार परिजन वहीं कर सकते हैं।
बता दें कि विभव नगर स्थित विभव वैली व्यू अपार्टमेंट निवासी हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सुमित अग्रवाल की पत्नी डॉक्टर दीप्ति अग्रवाल तीन अगस्त को अपने कमरे में पंखे से बने फांसी के फंदे पर लटकी मिली थीं। डॉ. सुमित ने दरवाजा तोड़कर पत्नी को फंदे से उतारा था। प्रतापपुरा स्थित अपने अस्पताल लेकर आए थे। बाद में उन्हें फरीदाबाद स्थित सर्वोदय अस्पताल में रेफर किया था। उनका इलाज चल रहा है।
वहीं आत्महत्या के मामले में पुलिस की जांच क्रिशिव पर आकर अटक गई है। दरअसल, मौके से मिले सुसाइड नोट में लिखा है कि अच्छा होता, मैं क्रिशिव के साथ ही चली जाती। पुलिस मालूम करना चाहती है कि क्रिशिव कौन है? लेकिन पता ही नहीं चल पा रहा है। पुलिस का कहना है कि मायका पक्ष और ससुराल पक्ष ने कुछ भी नहीं बताया है। उनसे दोबारा से पूछताछ की जाएगी। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि सुसाइड नोट जांच का हिस्सा है। इसमें लिखी हर बात की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
संबंधित खबर- आगरा: मशहूर हृदय रोग विशेषज्ञ की चिकित्सक पत्नी ने किया आत्महत्या का प्रयास
थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार ने बताया कि डॉक्टर दीप्ति के पिता मंगला कोसी में रहते हैं। घटना वाले दिन डॉक्टर दीप्ति का भाई और मां आए थे। उनकी मौजूदगी में फोरेंसिक टीम ने फ्लैट में छानबीन की थी। सुसाइड नोट जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। इसकी हैंड राइटिंग का मिलान किया जाएगा।