फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Doctor Bhimrao Ambedkar University Agra Central Library is very poor condition

Agra: विश्वविद्यालय में राज्यपाल के निर्देशों की भी अनदेखी, केंद्रीय पुस्तकालय की छत टूटी, गिर रहा प्लास्टर

Wed, 12 Oct 2022 12:51 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 12 Oct 2022 12:51 PM IST
सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय के तीन कमरे गिरासू हैं। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। सैकड़ों पुस्तकें नष्ट होने की कगार पर हैं। 

विज्ञापन
Doctor Bhimrao Ambedkar University Agra Central Library is very poor condition
केंद्रीय पुस्तकालय की छत से गिर रहा प्लास्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत से प्लास्टर और ईंटें गिर रहीं हैं, अलमारी और रैक भी टूटी हुई। पुस्तकें बदहाल स्थिति में रखी हुई हैं। ये हाल है आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय का है। यहां के तीन कमरे गिरासू हैं और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। सैकड़ों पुस्तकें नष्ट होने की कगार पर हैं। पिछले महीने निरीक्षण के दौरान राज्यपाल ने नाराजगी जताते हुए मरम्मत की हिदायत दी थी, जो अभी तक सुनी नहीं गई है।

विज्ञापन

 
विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय में 1.74 लाख पुस्तकों का भंडार है। यहां पर दूसरी मंजिल पर दो और तीसरी मंजिल के एक कमरे की छत बुरी तरह से क्षतिग्रस्त है। इसकी ईंटें गिर रहीं हैं और सरिया तक टूट गई हैं। मुख्य हॉल का प्लास्टर टूटा हुआ है, इसके नीचे ही छात्र-छात्राएं अध्ययन करते हैं। 
विज्ञापन


यहां अलमारियों के शीशे टूटे हैं, कई अलमारियां भी टूटी हुई हैं। खिड़की भी टूटी हुई हैं, जिसमें बंदर आकर भी पुस्तकों को नुकसान पहुंचाते हैं। सीलन और दुर्गंध से भी बुरा हाल है। इससे दीमक भी पनप रही हैं। इससे सैकड़ों पुस्तकें रद्दी हो चली हैं। छत टूटी होने से बारिश का पानी किताबों तक पहुंच रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मरम्मत में धांधली के आरोप

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष गौरव शर्मा का कहना है कि पुस्तकालय की मरम्मत के नाम पर राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के तहत 40 लाख रुपये ठिकाने लगा दिए। इसमें धांधली की शिकायत करते हुए प्रदर्शन किए, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन ने जांच नहीं कराई।

हादसे की आशंका

समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश सचिव रवि यादव ने कहा कि रूसा के तहत 40 लाख खर्च होने पर भी पुस्तकालय की दशा ठीक नहीं हुई। पूर्व के अधिकारियों से कई बार शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। किसी दिन बड़ा हादसा होने की आशंका है, नई कुलपति से भी इसकी मरम्मत की मांग करेंगे। 

95 साल पुरानी इमारत

कुलपति प्रोफेसर आशु रानी ने कहा कि पुस्तकालय का निरीक्षण किया है, इसकी दशा वाकई में खराब है। ये इमारत 95 साल पुरानी है। इसकी एएसआई के अधिकारी और तकनीकी विशेषज्ञों से बातचीत की जा रही है। इसका वैज्ञानिक ढंग से सर्वे कराके रिपोर्ट के आधार पर मरम्मत या कंडम घोषित का निर्णय लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed