{"_id":"681ecf7897297f56c501a97f","slug":"do-not-store-food-items-due-to-fear-of-war-traders-should-not-increase-prices-national-chamber-appeals-2025-05-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: युद्ध की आशंकाओं के चलते खाद्य सामग्री का न करें भंडारण, कीमत न बढ़ाएं व्यापारी; नेशनल चैंबर ने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: युद्ध की आशंकाओं के चलते खाद्य सामग्री का न करें भंडारण, कीमत न बढ़ाएं व्यापारी; नेशनल चैंबर ने की अपील
Sat, 10 May 2025 09:30 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 10 May 2025 09:30 AM IST
सार
भारत-पाकिस्तान के बीच सीमा पर चल रहे तनाव को लेकर नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के पदाधिकारियों ने बैठक की। उन्होंने कहा कि खाद्य सामग्री पर्याप्त है। लोग भंडारण नहीं करें। वहीं व्यापारियों से अपील की है कि वे कीमत न बढ़ाएं।
विज्ञापन
जीवनी मंडी स्थित कार्यालय में बैठक करते नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के पदाधिकारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के जीवनी मंडी स्थित कार्यालय में नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के पदाधिकारियों ने ऑपरेशन सिंदूर पर खुशी जताई। चैंबर ने लोगों से खाद्य सामग्री के भंडारण नहीं करने और व्यापारियों से खाद्य सामग्री की कीमत न बढ़ाने की अपील की है।
विज्ञापन
अध्यक्ष संजय गोयल ने कहा कि पाकिस्तान पर ताबड़तोड़ कार्रवाई से पूरा देश गर्वित है और दुनिया भर ने नए भारत का रूप भी देख लिया है। खाद्य सामग्री पर किसी तरह का कोई संकट नहीं है, ऐसे में लोग किसी भी खाद्य सामग्री भंडारण न करें। व्यापारियों से भी खाद्य सामग्री की कीमत नहीं बढ़ाने के लिए कहा है।
ये भी पढ़ें - जब पाकिस्तानी पायलटों को जान बचाकर भागना पड़ा: भारतीय एयरफोर्स ने दिया मुंहतोड़ जवाब, 1971 में जानें क्या हुआ
ये भी पढ़ें - जब पाकिस्तानी पायलटों को जान बचाकर भागना पड़ा: भारतीय एयरफोर्स ने दिया मुंहतोड़ जवाब, 1971 में जानें क्या हुआ
पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने कहा कि आतंकियों के खात्मे तक यह अभियान चलता रहना चाहिए। इसमें आगरा का व्यापारी आर्थिक सहयोग देने के लिए भी तैयार है। बैठक में पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल, अतुल गुप्ता, अंबा प्रसाद गर्ग, गिरीश चंद गोयल आदि मौजूद रहे।