{"_id":"68a946a423a937e3b40357b1","slug":"do-not-post-such-things-on-social-media-even-by-mistake-this-act-can-land-you-in-jail-2025-08-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: सावधान! सोशल मीडिया पर भूल से भी न करें ऐसे पोस्ट...ये हरकत करा सकती है जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सावधान! सोशल मीडिया पर भूल से भी न करें ऐसे पोस्ट...ये हरकत करा सकती है जेल
Sat, 23 Aug 2025 10:12 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 23 Aug 2025 10:12 AM IST
सार
एसीपी छत्ता पियूष कांत राय ने बताया कि सोशल मीडिया का प्रयोग सावधानी से करना चाहिए। जरा सी गलती आपको मुसीबत में डाल सकती है।
विज्ञापन
एसीपी छत्ता पियूष कांत राय
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया का प्रयोग सावधानी से करें। एक गलत पोस्ट आपको मुसीबत में डाल सकती है और केस दर्ज हो सकता है। पोस्ट बाद में डिलीट ही क्यों न कर दी जाए। पुलिस संबंधित आईडी का पता कर कार्रवाई कर सकती है। जेल भी जाना पड़ सकता है। यह बात शुक्रवार को एसीपी छत्ता पियूष कांत राय ने कहीं। वो अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से कमला नगर के कर्मयोगी एन्क्लेव स्थित सेंट एंड्रूज स्कूल में आयोजित पुलिस की पाठशाला में शिक्षक की तरह विद्यार्थियों को कानून का पाठ पढ़ाया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया का प्रयोग गलत और सही दोनों के लिए हो सकता है। अपनी फोटो और निजी जानकारी शेयर कर रहे हैं तो निजता का भी ख्याल रखें। इस पर पड़ी जानकारी से साइबर अपराधी ठगी का शिकार बना लेते हैं। इसलिए दोहरी सुरक्षा विकल्प चालू रखें। किसी अंजान व्यक्ति को दोस्त नहीं बनाएं। एसीपी ने एक शिक्षिका के सवाल के जवाब में साइबर अपराध के नए तरीकों के बारे में भी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि साइबर अपराधी सोशल मीडिया और बैंक से जानकारी लेकर आपको कॉल करते हैं। बच्चों के पकड़े जाने के बारे में बताते हैं। पुलिस अधिकारी बनकर कॉल करते हैं। इसके बाद डिजिटल अरेस्ट की बात बोलकर रुपयों की मांग करते हैं। ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है। पुलिस डिजिटल अरेस्ट नहीं करती है। ऐसा कोई फोन पर यह बोलकर रुपयों की मांग करता है तो समझ जाएं साइबर ठगी की जा रही है। रुपये नहीं देने चाहिए। फोन तत्काल काट दें। पुलिस से शिकायत करें।