फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Do not buy bottled water of this company fear of adulteration 14 thousand liters of bottled water seized

UP: इस कंपनी के पानी की बोतल न खरीदें...गुणवत्ता खराब होने की आशंका, 14 हजार लीटर बोतलबंद पानी सीज

Wed, 26 Feb 2025 09:47 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 26 Feb 2025 09:47 AM IST
सार

एफएसडीए की टीम ने  खाद्य पदार्थों की जांच के लिए चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियानक के दौरान 14,400 लीटर बोतलबंद पानी को भी सीज किया गया। 
 

विज्ञापन
Do not buy bottled water of this company fear of adulteration 14 thousand liters of bottled water seized
पानी की बोतल सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में महाशिवरात्रि से पहले मिलावट की आशंका पर एफएसडीए की टीम ने जिले के 22 दुकानदारों और प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे हैं। इनमें शिवरात्रि के व्रत में उपयोग किए जाने वाले कुटू का आटा, पेठा, दूध, मखाना, पनीर, किशमिश के साथ अन्य खाद्य पदार्थ शामिल हैं। एफएसडीए की टीम ने 14,400 लीटर बोतलबंद पानी को भी सीज किया है।
विज्ञापन



 

एफएसडीए के सहायक आयुक्त शशांक त्रिपाठी की अगुवाई में टीम ने 22 दुकानों की जांच की। पनीर, अंगूरी पेठा, सादा पेठा, कुटू का आटा, नमकीन, पेटीज, सुपारी, चेरी पेठा, मिश्रित दूध, चना दाल, काबुली चना, मखाना, अरहर दाल, किशमिश, सरसों का तेल, चीनी, साबुदाना, गाय के दूध का नमूना लिया गया है। खंदौली रोड स्थित वीडी नेचुरल्स के पास 14,400 लीटर बोतलबंद पानी मिला, जिसमें पता गलत दिखाया गया था। बोतलों को सील किया गया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

इन प्रतिष्ठानों पर भरे नमूने
टीम ने सिकंदरा के परिहार स्वीट्स एंड डेयरी, कैलाश रोड के पेठा एंड दालमोठ, आवास विकास काॅलोनी के साहू डेली नीड्स, राहुल नगर के कामरान किराना स्टोर, सब्जी मंडी के श्रीबालाजी गजक भंडार, खेरागढ़ के दिनेश किराना स्टोर, ताजनगरी के दाऊजी पेठा भंडार, मधु नगर की राधिका डेयरी, अयोध्या कुंज के सरला स्टोर, नगला रामबल के न्यू ओम डेयरी, फाउंड्री नगर के निरंकारी प्रोविजन स्टोर, कालिंदी विहार की मुकेश डेयरी, खंदौली रोड की वीडी नेचुरल्स, किरावली के कुटुंबकम रेस्टोरेंट, किरावली के प्यारे लाल रामजीलाल, ककुआ के महेश किराना स्टोर, भगवान टॉकीज के विशाल मेगा मार्ट और श्यामो की भाटिया डेयरी से सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed