फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   DM,ukraine news

छात्र-छात्राओं को भारत वापस लाने के लिए डीएम ने की पहल

Sat, 26 Feb 2022 12:18 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
DM,ukraine news
छात्र-छात्राओं को भारत वापस लाने के लिए डीएम ने की पहल
विज्ञापन

- संयुक्त सचिव गृह(वीजा) को भेजी विद्यार्थियों की सूची
संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज। यूक्रेन में फंसे छात्र छात्राओं के परिजन काफी चिंतित हैं। चिंतित परिजनों ने जिलाधिकारी से छात्र छात्राओं को भारत वापस लाने के लिए गुहार लगाई तो जिलाधिकारी ने पीड़ित परिजनों को राहत देने के लिए शासन को पत्र लिखकर छात्र छात्राओं की सूची भेजी है।
जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने इन छात्र छात्राओं को भारत वापस लाने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। जिलाधिकारी ने यह पत्र शुक्रवार को संयुक्त सचिव गृह (वीजा) अनुभाग चार को भेजा है। जिलाधिकारी ने बताया कि उन्हें यूक्रेन में फंसे छह छात्र छात्राओं के परिवार के लोगों ने छात्र छात्राओं को भारत वापस लाने के लिए मदद मांगी है। इस पर शासन को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया गया है। उन्होंने बताया कि गर्विता माहेश्वरी, शोभित माहेश्वरी, शिवानी सिंह यूक्रेन में एमबीबीएस तृतीय वर्ष के छात्र छात्राएं हैं। दामिनी शाक्य एवं शिवकुमार एमबीबीएस प्रथम वर्ष का अध्ययन कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त गिर्राज यादव यूक्रेन में एयरक्राफ्ट टेक्नीशियन का कोर्स कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि शासन के स्तर से इस संबंध में कार्रवाई सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन

कीव में फंसे छात्रों को बेसमेंट में पहुंचाया
शुक्रवार को रूस की सेना यूक्रेन की राजधानी कीव में घुस आई। यहां के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। मारहरा नगर पालिका के ईओ कैलाश नाथ मिश्रा ने बताया कि वहां उनकी पुत्री गरिमा मिश्रा पढ़ रही है। पहले सभी बच्चे हॉस्टल में थे। शुक्रवार दोपहर के समय उन्हें यूनिवर्सिटी के बेसमेंट में पहुंचा दिया गया। पुत्री से दोपहर के समय बात हुई। उसने बताया कि हालात चिंताजनक हैं। एकसाथ इतने लोगों के भोजन आदि की व्यवस्था होने में भी देरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed