फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   DM stopped salary of District Horticulture Officer absent from the meeting

Agra News: बैठक से अनुपस्थित जिला उद्यान अधिकारी का डीएम ने वेतन रोका

Mon, 21 Oct 2024 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 21 Oct 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
DM stopped salary of District Horticulture Officer absent from the meeting
मैनपुरी। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने जनसुनवाई प्रणाली पोर्टल पर होने वाले असंतुष्ट फीडबैक एवं लंबित संदर्भों की विभागवार समीक्षा की। बैठक से अनुपस्थित जिला उद्यान अधिकारी का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनशिकायतों के निस्तारण के प्रति संवेदनशील रहें। किसी भी विभाग में किसी भी दशा में कोई शिकायत डिफाल्टर की श्रेणी में न रहे। जिन शिकायतों का निराकरण किया जाए। उसमें गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। जिला स्तरीय अधिकारी अधीनस्थों की रिपोर्ट पर निर्भर न रहें। स्वयं शिकायतकर्ता से बात कर उसके संतुष्ट होने के बाद ही निस्तारण आख्या अपलोड की जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मौके पर जाकर अनधिकृत कब्जा हटवाने की कार्रवाई के फोटो संरक्षित करें। की गई कार्रवाई पर शिकायतकर्ता के साथ दो लोगों के हस्ताक्षर भी कराएं। आईजीआरएस पोर्टल को रोजाना स्वयं लॉगिन करें। शासन स्तर से निस्तारण पर फीडबैक लेने पर जनपद की स्थिति ठीक नहीं है। कई शिकायतों पर शासन स्तर से असंतुष्ट फीडबैक मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, अपर जिलाधिकारी न्यायिक नवीन श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आरसी गुप्ता, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी संजय कुमार मल्ल, उप जिलाधिकारी अभिषेक कुमार, संध्या शर्मा, गोपाल शर्मा, राम नारायण, प्रसून कश्यप, राजस्व अधिकारी धु्रव शुक्ला, डिप्टी कलेक्टर सुप्रिया गुप्ता मौजूद रहे।




कई संदर्भों का निस्तारण नहीं

मैनपुरी। मुख्यमंत्री कार्यालय के 45, मुख्यमंत्री संदर्भ के 1198, ऑनलाईन संदर्भ के 1012, जिलाधिकारी जन-सुनवाई के 439, तहसील दिवस के छह संदर्भ अनिस्तारित हैंं। लंबित ऑनलाइन संदर्भों में सर्वाधिक 100 संदर्भ तहसीलदार भोगांव, 90 संदर्भ तहसीलदार मैनपुरी, 74 संदर्भ तहसीलदार करहल, 67 संदर्भ खंड विकास अधिकारी घिरोर, 45- 45 तहसीलदार घिरोर, किशनी, 36 संदर्भ तहसीलदार कुरावली, 32-32 संदर्भ उप कृषि निदेशक, जिला पंचायत राज अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी जागीर, अधिशासी अभियंता विद्युत के यहां लंबित हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed