{"_id":"61a231897892f35fd57c0c1e","slug":"dm-ssp-inspection-security-of-shri-krishna-birthplace-and-mosque-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह दिसंबर को लेकर अलर्ट: मथुरा में डीएम-एसएसपी ने परखी श्रीकृष्ण जन्मस्थान व मस्जिद की सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह दिसंबर को लेकर अलर्ट: मथुरा में डीएम-एसएसपी ने परखी श्रीकृष्ण जन्मस्थान व मस्जिद की सुरक्षा
Sat, 27 Nov 2021 06:54 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 27 Nov 2021 06:54 PM IST
सार
मथुरा जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। एसएसपी ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मस्थान और पास में स्थित शाही ईदगाह मस्जिद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा में छह दिसंबर को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है। जिले में धारा 144 लगा दी गई है। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर व सीओ सिटी अभिषेक तिवारी ने शनिवार को श्रीकृष्ण जन्मस्थान, शाही मस्जिद ईदगाह व आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। बता दें कि अखिल भारत हिंदू महासभा ने छह दिसंबर को शाही मस्जिद ईदगाह में बालगोपाल की मूर्ति स्थापित करने के साथ जलाभिषेक करने का एलान किया है।
निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि छह दिसंबर को लेकर उन्हें भी सोशल मीडिया के जरिये पता चला है। उनसे किसी ने कोई परमिशन नहीं मांगी है और ना ही किसी को नए कार्य के लिए कोई परमिशन दी गई है। जिले में धारा 144 लगा दी गई है। उन्होंने अधीनस्थों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि सुरक्षा व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
लखनऊ में मनीष यादव नजरबंद
मथुरा में 29 नवंबर को यमुना के विश्राम घाट से संकल्प लेकर श्रीकृष्ण जन्मस्थान तक पदयात्रा की घोषणा करने वाले नारायणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष यादव को पुलिस ने लखनऊ में नजरबंद कर लिया है। इधर, छह दिसंबर को हिंदू महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा और श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति मोर्चा द्वारा नमाज रोकने को ज्ञापन दिया गया है।