फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   DM sought clarification from the Medical Superintendent of Ganjdundwara

Agra News: डीएम ने गंजडुंडवारा के चिकित्सा अधीक्षक से मांगा स्पष्टीकरण

Thu, 25 Jul 2024 02:29 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 25 Jul 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
DM sought clarification from the Medical Superintendent of Ganjdundwara
कासगंज। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने बुधवार की सायं जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक की। इस समीक्षा बैठक में जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों का शत प्रतिशत भुगतान न होने पर जिलाधिकारी ने चिकित्सा अधीक्षक गंजडुंडवारा से स्पष्टीकरण मांगा एवं सीएमओ को वेतन रोकने के निर्देश दिए। इस समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत सिढ़पुरा एवं सोरोंजी के स्वास्थ्य केंद्र पर सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने मातृत्व सुरक्षा योजना की विकासखंडवार, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम,परिवार कल्याण,बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, नियमित टीकाकरण,आशा कार्यक्रम समीक्षा,रोगी कल्याण,परिवार कल्याण, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, राष्ट्रीय छह मूल्य कार्यक्रम, एमडीआर वित्तीय समीक्षा, राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम आदि की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान कम संस्थागत प्रसव पाए जाने पर निर्देश दिए कि सभी चिकित्सक अपने दायित्वों का भली प्रकार से निर्वहन करते हुए संस्थागत प्रसवों में बढ़ोत्तरी लाना सुनिश्चित करें। जिन कारणों से संस्थागत प्रसवों में कमी आ रही है उनकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई करें। परिवार कल्याण के अंतर्गत जन सामान्य को जागरूक करते हुए प्रेरित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed