फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   DM instructed to stop salary of 76 officers, employees

स्वास्थ्य विभाग में 34 एवं विद्युत निगम में 15 अधिकारी व कर्मी मिले अनुपस्थित

Wed, 14 Sep 2022 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 11:12 PM IST
सार

जहां डीएम के निरीक्षण में स्वास्थ्य विभाग में 34 और विद्युत निगम में 15 अधिकारी अनुपस्थित मिले, वहीं मुख्य विकास अधिकारी के निरीक्षण में विकास भवन, विद्युत निगम एवं अन्य विभागों के 27 अधिकारी, कर्मचारी अनुपस्थित पाएं गये। चिकित्सा केंद्र पर 67 पर्चे बन चुके थे, मरीज चिकित्सकों की प्रतीक्षा घंटो से कर रहे थे। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का वेतन रोकने और तीन दिन के अंदर लिखित स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
DM instructed to stop salary of 76 officers, employees

विस्तार

कासगंज। कार्यालय छोड़कर गायब होने वाले अधिकारी, कर्मचारियों की पोल बुधवार को डीएम एवं सीडीओ के निरीक्षण में खुल गई। जहां डीएम के निरीक्षण में स्वास्थ्य विभाग में 34 और विद्युत निगम में 15 अधिकारी अनुपस्थित मिले, वहीं मुख्य विकास अधिकारी के निरीक्षण में विकास भवन, विद्युत निगम एवं अन्य विभागों के 27 अधिकारी, कर्मचारी अनुपस्थित पाएं गये। ऐसे 76 अधिकारियों , कर्मचारियों के वेतन रोकने का निर्देश डीएम हर्षिता माथुर ने देते हुए तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सुबह 10:15 बजे मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पहुंची जहां 20 संविदा में से 15 कार्मिक अनुपस्थित मिले। नियमित स्टाफ के 29 में से 12 कार्मिक अनुपस्थित पाएं गये। कार्यालय परिसर में कुछ लोग अपने कार्यों के लिये संबंधितों का इंतजार कर रहे थे। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी को अग्रिम आदेश तक वेतन आहरण रोकने और स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिया। डीएम इसके बाद
विज्ञापन

सुबह 10:25 बजे अधिशासी अभियंता विद्युत नगरीय कार्यालय बिलराम गेट पहुंची वहां अधिशाषी अभियंता विद्युत सहित 14 कार्मिक अनुपस्थित मिले। इसके बाद डीएम 10:35 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अशोक नगर पहुंची जहां प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आकाश, दो अन्य चिकित्सक और चार कार्मिक अनुपस्थित मिले। मौजूद लोगों ने बताया कि इनमें से चिकित्साधिकारी डॉ. दीपांशु गुप्ता, ओपी पसनावृत, राम सुधारी, सरोज कुमारी लंबे समय से नहीं आ रहे है। चिकित्सा केंद्र पर 67 पर्चे बन चुके थे, मरीज चिकित्सकों की प्रतीक्षा घंटो से कर रहे थे। स्टोर में दवाओं का रख रखाव ठीक नहीं पाया गया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का वेतन रोकने और तीन दिन के अंदर लिखित स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed