{"_id":"5e404c6f8ebc3ee5c5407cf0","slug":"dm-inspection-kasganj-news-agr4287323148","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलाधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र किसरौली में लगे आरोग्य स्वास्थ्य मेले का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलाधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र किसरौली में लगे आरोग्य स्वास्थ्य मेले का किया निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसगंज जलेसर। डीएम सीपी सिंह ने रविवार को ब्लॉक कासगंज के प्राथमिक स्वास्थ्य किसरौली में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का फीता काट कर उद्घाटन कर निरीक्षण किया। मेले में विभिन्न स्टॉल लगाकर चिकित्सकों की टीम ने रोगियों की जांच कर निशुल्क दवाएं वितरित कीं।
इस दौरान स्वास्थ्य कार्यक्रमों व योजनाओं की जानकारी दी गई। गोल्डन कार्ड बनाने के लिए भी स्टॉल लगाया गया। मेले में लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए जिलाधिकारी ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया।
जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश हैं कि प्रत्येक रविवार को समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाए, जिससे गरीबों को इसका लाभ मिल सके। डीएम ने सीएमओ को निर्देश दिए कि जिले में प्रत्येक रविवार को सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगने वाले इस मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का समस्त आंगनबाड़ी, एएनएम, आशाओं के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार कराया जाए।
विज्ञापन
साथ ही कहा कि स्वास्थ्य मेले में पात्र आकर आयुष्मान गोल्डन कार्ड भी बनवाएं। सीएमओ डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव ने बताया कि समस्त नागरिकों के स्वास्थ्य को बेहतर रखने व स्वास्थ्य सेवाओं को उनके समीप पहुंचाने के उद्देश्य से जिले के समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों सहित 31 स्थानों पर प्रत्येक रविवार को प्रात: 10 बजे से 2 बजे तक मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला लगाया जा रहा है।
इस अवसर पर में डिप्टी सीएमओ डॉ. अविनाश, डॉ. वीके राजपूत, डॉ. विनोद कुमार आदि रहे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिड़ला कासगंज में लगाए गए आरोग्य स्वास्थ्य मेले का जनप्रतिनिधि डीएस लोधी ने उद्घाटन किया। जिसमें डॉ. रिचा, जिला शहरी स्वास्थ्य समन्वयक, मोहम्मद युसूफ, डॉ. नवीन कुमार आदि रहे। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवसरा पर आरोग्य स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजकिशोर ने किया। जिसमें डॉ. धर्मेंद्र, प्रभारी मोहम्मद तसलीम आदि रहे।