फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   DM  IAS Bangari Leaves a Lasting Impact Now Appointed as CM Special Secretary

कड़क फैसले, साफ नीयत: जानें किस तरह IAS अरविंद मल्लप्पा बंगारी बने जनता के 'हीरो', अब बने CM के विशेष सचिव

Tue, 21 Apr 2026 09:56 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 21 Apr 2026 09:56 AM IST
सार

आईएएस अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने आगरा में डीएम रहते हुए बड़े रेस्क्यू ऑपरेशन और लंबित टाउनशिप प्रोजेक्ट्स को गति देकर अलग पहचान बनाई। उनकी मॉनिटरिंग से जनशिकायतों के निस्तारण में सुधार हुआ और आम जनता के बीच वे ‘जनता के डीएम’ के रूप में लोकप्रिय रहे।

विज्ञापन
DM  IAS Bangari Leaves a Lasting Impact Now Appointed as CM Special Secretary
जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी कैडर के 2011 बैच के आईएएस अधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने आगरा में जिलाधिकारी के रूप में अपने कार्यकाल में अमिट छाप छोड़ी है। उनके कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धि उटंगन नदी पर चलाया गया देश का सबसे बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन रहा, जिसने उनकी संकट प्रबंधन क्षमता का लोहा मनवाया।
विज्ञापन

शहर की बढ़ती आबादी और शहरीकरण की जरूरतों को देखते हुए अटलपुरम और ग्रेटर आगरा जैसी महत्वाकांक्षी टाउनशिप परियोजनाएं लंबे समय से अधर में थीं। जिलाधिकारी ने स्वयं रुचि लेकर किसानों और प्रशासन के बीच संवाद कायम किया। उन्होंने पारदर्शिता के साथ मुआवजा वितरण सुनिश्चित कराया, जिसके परिणामस्वरूप इन प्रोजेक्ट्स की राह आसान हो सकी। स्कूलों में मनमानी फीस और नियमों की अनदेखी करने वाले संस्थानों के खिलाफ उन्होंने सख्त रुख अपनाया। अरविंद मल्लप्पा बंगारी को सही मायनों में जनता का जिलाधिकारी कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 प्रशासनिक व्यस्तताओं के बावजूद उनकी प्राथमिकता हमेशा आम आदमी की समस्याओं को सुनना और उनका त्वरित समाधान करना रही। उनके आने से पहले आईजीआरएस और जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण से असंतुष्टि का स्तर लगभग 70 प्रतिशत तक रहता था। जिलाधिकारी की प्रभावी मॉनिटरिंग और अधिकारियों की जवाबदेही तय करने का ही परिणाम था कि उनके जाने से पहले यह ग्राफ गिरकर 25 प्रतिशत से भी कम रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed