फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dm given cheque of rs 22 lakh to family of Pulwama martyr kaushal rawat

पुलवामा शहीद के परिजनों को दिए 22 लाख के चेक, गांव में स्थापित होगी प्रतिमा

Sun, 21 Jun 2020 12:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 21 Jun 2020 12:02 AM IST
सार

  • 1.60 लाख रुपये से कहरई गांव में स्थापित होगी शहीद कौशल रावत की प्रतिमा

विज्ञापन
dm given cheque of rs 22 lakh to family of Pulwama martyr kaushal rawat
शहीद के परिवार को दिए 22 लाख के चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलवामा हमले में शहीद हुए आगरा निवासी सीआरपीएफ के जवान कौशल कुमार रावत की पत्नी ममता और मां सुधा को पीडब्ल्यूडी की तरफ से जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने शनिवार को 11-11 लाख रुपये चेक प्रदान किए। साथ ही कहरई गांव में 1.60 लाख की लागत से शहीद की प्रतिमा स्थापित कराई जाएगी।

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों से स्वेच्छा के आधार पर पुलवामा हमले में शहीद परिवार के लिए आर्थिक मदद करने की घोषणा की। पीडब्यूडी कर्मियों ने एक-दूसरे से चंदा कर 22 लाख रुपये एकत्र किए थे।
विज्ञापन


जिला विकास अधिकारी हुए थे निलंबित

फरवरी 2019 में जम्मू कश्मीर के पुलवामा हमले में आगरा निवासी सीआरपीएफ जवान कौशल रावत शहीद समेत 40 जवान शहीद हुए थे। मार्च 2019 में आगरा विकास भवन में कर्मचारियों ने शहीद के परिजनों की आर्थिक मदद के लिए लाखों रुपये चंदा इकठ्ठा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तत्कालीन जिला विकास अधिकारी देवेंद्र कुमार ने कर्मचारियों से लेकर वह राशि अपने पास रख ली। परिजनों तक नहीं पहुंचने पर शासन में शिकायत हुई। जांच के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डीडीओ को निलंबित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed