{"_id":"5df7c9ec8ebc3e87d30c567c","slug":"dm-action-mainpuri-news-agr4203882100","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता की परेशानी को नहीं समझ रहे अफसर: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता की परेशानी को नहीं समझ रहे अफसर: डीएम
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में शिकायतें सुनते जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर ङ्क्षसह
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। ब्लाक व तहसील स्तर पर शिकायतों का सही निस्तारण न होने के चलते फरियादी मुख्यालय आ रहे हैं। इसमें सबसे अधिक शिकायतें किशनी, कुरावली और करहल तहसील की हैं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को शिकायतों का सही निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लापरवाही पर अब कार्रवाई की जाएगी।
सोमवार को जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने शिकायतें सुनीं। उन्होंने कहा कि उप जिलाधिकारी व खंड विकास अधिकारी लोगों की शिकायतों का गंभीरता से निदान कराएं। जनता दर्शन में डीएम से गांव दौलतपुर निवासी संगीता ने अपने प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया कि उनके पिता विश्राम सिंह की मृत्यु जनवरी 19 में हुई थी, लेकिन दबंग चाचा मनोज कुमार ने क्षेत्रीय लेखपाल, कानूनगो से मिलकर अपने नाम फौती दर्ज करा ली है।
इस पर उन्होंने उप जिलाधिकारी किशनी को आदेशित करते हुए कहा कि स्वयं प्रकरण की जांच करें। यदि फौती गलत दर्ज हुई हो तो दोषियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराकर अवगत कराएं। वहीं मरौली निवासी शंभूदयाल ने बताया कि जनवरी 19 को अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए बेदखली का आदेश जारी हुआ था, लेकिन अभी तक विपक्षी द्वारा अवैध कब्जा नहीं छोड़ा गया है।
विज्ञापन
इस पर उन्होंने उप जिलाधिकारी सदर को दो दिन में प्रकरण की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारी लोगों का दर्द समझें, अगर शिकायतों के निस्तारण में सुधार न हुआ तो कार्रवाई की जाएगी।
ग्राम पंचायतों में सुनिश्चित करें साफ-सफाई
मैनपुरी। जिले को स्वच्छ बनाने के लिए सोमवार को डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने सहायक विकास अधिकारी पंचायत के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई को बेहतर करें। जो सफाई कर्मी गांव में नहीं जा रहे हैं, उन पर कार्रवाई की जाए।
उन्होंने कहा कि ये भी सुनिश्चित किया जाए कि प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर नियमित साफ-सफाई की जाए। उन्होंने प्रत्येक ग्राम पंचायत में दस-दस सफाईकर्मियों की विशेष टीम लगाने के निर्देश दिए। बैठक में डीपीआरओ स्वामीदीन, एडीओ पंचायत राजेश दुबे, सुनील जौहरी आदि मौजूद रहे।