फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   DJ will ban

डीजे पर रहेगा प्रतिबंध मंदिरों में सीसीटीवी

Fri, 07 Aug 2015 01:44 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Fri, 07 Aug 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन
DJ will ban
सावन के दूसरे सोमवार पर शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए
विज्ञापन
सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मंदिरों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। कंट्रोल रूम से पुलिसकर्मी नजर रखेंगे। परिक्रमा मार्ग पर भी जगह-जगह पुलिस और पीएसी तैनात की गई है।
एसएसपी ने बताया कि सोमवार को कैलाश मंदिर, बल्केश्वर मंदिर, राजेश्वर मंदिर, रावली, पृथ्वीनाथ मंदिर पर परिक्रमार्थियों के अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। सादा कपड़ों में यहां पुलिस तैनात रहेगी। महिला पुलिस को भी लगाया गया है। बल्केश्वर घाट पर भी पुलिस की व्यवस्थाएं की गई हैं। यमुना नदी में स्टीमर और गोताखोरों की भी व्यवस्था की गई है। इस वर्ष हाईकोर्ट के आदेशानुसार डीजे बजाने पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा।

पुलिस ने की अपील
- घाटों पर नदी के गहरे पानी में न जाएं।
- किनारों पर जंजीर पकड़कर स्नान करें।
- रेलवे ट्रैक पर ओवर ट्रैकिंग न करें।
- निर्धारित परिक्रमा मार्ग पर ही जाएं।
- राजकीय संपत्ति को कोई नुकसान न पहुंचाएं।
- कोई समस्या हो तो 100 नंबर पर बताएं।

सावन के दूसरे सोमवार पर शिव मंदिरों की परिक्रमा के चलते शहर में भारी वाहनों का प्रवेश रविवार से प्रतिबंधित रहेगा। वाहनों को रूट डायवर्ट करके निकाला जाएगा। यातायात पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। यह व्यवस्था नौ अगस्त को दोपहर दो बजे से लागू कर दी जाएगी, जो दस अगस्त को रात 12 बजे तक रहेगी। रावली मंदिर की ओर से भी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा।

ये होगा परिवर्तन
1- दिल्ली की ओर से आगरा आने वाले भारी वाहन रिफाइनरी टाउनशिप चौराहे (स्वर्ण जयंती हास्पिटल के सामने) से मथुरा शहर, गोकुल बैराज की ओर मुड़कर सादाबाद, हाथरस, सिकंदराराऊ से जीटी रोड होकर जाएंगे।
विज्ञापन


2- कानपुर-फीरोजाबाद की ओर से आगरा, दिल्ली, अलीगढ़, हाथरस की तरफ जाने वाले भारी वाहन छलेसर पुलिस चौकी से यमुना एक्सप्रेस-वे के रास्ते अपनेे गंतव्य को जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


3- जयपुर, फतेहपुर सीकरी होकर आने वाले भारी वाहन पथौली नहर मार्ग से रोहता होते हुए जाएंगे।

4- ग्वालियर से आगरा की ओर आने वाले भारी वाहन रोहता नहर मार्ग होकर पथौली, फतेहपुर सीकरी रोड से दिल्ली की ओर जाएंगे। ग्वालियर से कानपुर की ओर जाने वाले वाहन सैंया-फतेहाबाद-इटावा होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।

5- फतेहाबाद-शमसाबाद की ओर से आने वाले भारी वाहन सैंया होकर ग्वालियर की ओर और जयपुर, दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन रोहता नहर/पथौली होकर जाएंगे।

6-तोरा चौकी, फतेहाबाद रोड, एकता चौकी, शमसाबाद रोड से कोई भी भारी वाहन शहर की तरफ नहीं आ सकेगा। यह वाहन शमसाबाद रोड नहर की पटरी से रोहता नहर होकर जाएंगे।

7-अलीगढ़-मथुरा की ओर से आने वाले वाहन हाथरस से सिकंदराराऊ होते हुए जाएंगे।

8- नगर क्षेत्र में चलने वाले टैंपो और छोटे चार पहिया वाहनों को आगरा क्लब चौराहे से डायवर्ट किया जाएगा। क्लब चौराहे, सांई की तकिया चौराहा से कोई भी वाहन रावली मंदिर की ओर नहीं आने दिया जाएगा।


9- भगवान टाकीज से आगरा क्लब चौराहे की ओर जाने वाले चार पहिया वाहनों को स्टेट बैंक तिराहे से रोक-रोक कर निकाला जाएगा। सांई की तकिया से रावली की ओर आने वाले हल्के वाहन सांई की तकिया चौराहे से ईदगाह की तरफ डायवर्ट किए जाएंगे। कोई भी वाहन रावली मंदिर के सामने होकर नहीं गुजरेगा।

10. हल्के वाहन फ्लाई ओवर रामबाग तक आने दिए जाएंगे। उससे आगे वाहनों को नहीं जाने दिया जायेगा।

11. हल्के वाहन जिनको शहर में जाना है, उन्हें बेलनगंज चौराहे तक आने दिया जाएगा। लेकिन, कोई भी वाहन बेलनगंज से यमुना किनारे की ओर नहीं जाने दिया जाएगा।

12. कमला नगर की ओर से किसी भी वाहन को परिक्रमा मार्ग पर नहीं आने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed