{"_id":"67378989b1a76969fc0b1f38","slug":"diyas-were-lit-on-dev-diwali-worship-took-place-at-ramlila-maidan-mainpuri-news-c-174-1-sagr1038-127241-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: देव दीपावली पर जलाए दीये, रामलीला मैदान में हुई पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: देव दीपावली पर जलाए दीये, रामलीला मैदान में हुई पूजा
Fri, 15 Nov 2024 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 15 Nov 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
शहर के एकरसानंद आश्रम में देव दीपावली पर दीये जलाते महामंडलेश्वर व अन्य।
- फोटो : शहर के एकरसानंद आश्रम में देव दीपावली पर दीये जलाते महामंडलेश्वर व अन्य।
मैनपुरी। देव दीपावली पर्व जिले में परंपरागत रूप से मनाया गया। कई स्थानों पर लोगों ने दीप जलाए। श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में देव दीपावली एवं कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर नगर के आगरा रोड स्थित रामलीला मैदान में भव्य दीपोत्सव मनाया गया। रामलीला मैदान को सैकड़ों दीपों से सजाया गया। कमेटी के अध्यक्ष महेशचंद्र अग्निहोत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरसिंह भदौरिया, मंत्री सुरेशचंद्र बंसल बीनू, कोषाध्यक्ष अशोक गुप्ता पप्पू आदि ने भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण जी की आरती उतारी और दीप प्रज्ज्वलित किए।
देव दीपावली पर लोगों ने अपने घरों पर दीये जलाए। शहर के रामलीला मैदान को सैकड़ों दीयो और फूलों से सजाया गया। रामलीला मंच पर दीपों और फूलों से बनाई गई जय श्रीराम की आकृति की सुंदरता से लोगों का मन मोह लिया। आतिशबाजी कर खुशियां मनाई गई।
इस अवसर पर नरेंद्र राठौर, अजय गुप्ता, घनश्याम दास गुप्ता, केके गुप्ता, नरेंद्र राठौर बाबाजी, ओमकुमार सिंह चौहान, पुष्पेंद्र चौहान, अशोक शााक्य, रवि श्रीवास्तव, सुशांत पांडेय आदि प्रमुख मौजूद रहे।
विज्ञापन
वैश्य समाज ने जरूरतमंदों को कराया भोजन
देव दीपावली और गंगा स्नान के उपलक्ष्य में वैश्य महिला समाज की प्रदेश अध्यक्ष अजय केसरी, उपाध्यक्ष प्रीति गुप्ता के निर्देशानुसार महिला संगठन उत्तर प्रदेश मैनपुरी ने आपकी रसोई में जरूरतमंदों को भोजन कराया गया। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने सम्मिलित होकर अपने हाथों से भोजन कराया। सभी वैश्य समाज की महिलाओं ने बड़े जोश के साथ आयोजन में भाग लेकर सुंदर और सफल बनाया। इस आयोजन में वैश्य समाज उत्तर प्रदेश (महिला संगठन) मैनपुरी की जिला अध्यक्ष सौरभ गोयल, संरक्षक सुनीति भाटिया, अलका गोयल, महामंत्री सुचेता गोयल, कोषाध्यक्ष चारू गुप्ता, उपाध्यक्ष डॉ. रागनी अग्रवाल, डॉ. विनीता जैन, स्तुति गुप्ता, अदिति माहेश्वरी मौजूद रहे।
एकरसानंद आश्रम में जलाए दीये
मैनपुरी। नगर के पंजाबी कॉलोनी स्थित श्री एकरसानंद आश्रम में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर महामंडलेश्वर श्री स्वामी हरिहरानंद सरस्वती महाराज के सानिध्य में देव दीपावली धूमधाम से मनाई गई। आश्रम परिसर में भव्य दीपोत्सव मनाया गया। इस दौरान महामंडलेश्वर श्री स्वामी हरिहरानंद सरस्वती महाराज ने बताया कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर राक्षस का वध किया था। इस उपलक्ष्य में देवताओं ने स्वर्गलोक में दीप जलाकर दिवाली मनाई थी। इस मौके पर डॉ. ग्याप्रसाद दुबे, डॉ. संजीव मिश्र वैद्य , सूर्यकांत त्रिपाठी, श्याम दीक्षित, ब्रजेश शर्मा, राधा दुबे, आभा दीक्षित आदि मौजूद रहे। संवाद