{"_id":"5e887f548ebc3e78b032be61","slug":"diya-mainpuri-news-agr4366051105","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री ने की दीये जलाने की अपील तो घूमने लगा चाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री ने की दीये जलाने की अपील तो घूमने लगा चाक
विज्ञापन
04एमएनपी-07- आगरा रोड स्थित प्रजापति मोहल्ले में दीपक तैयार करते प्रजापति समाज के लोग
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। प्रधानमंत्री ने पांच अप्रैल की शाम नौ बजे लोगों से दीये जलाने की अपील की तो अचानक दीयों की मांग बढ़ गई। कुम्हार दीये बनाने में जुटे हुए हैं। वहीं इनकी बिक्री भी शुरू हो गई है।
आगरा रोड स्थित प्रजापति कॉलोनी के कई घरों में दो दिन से तेजी से चाक घूम रहे हैं। दिवाली पर 25 से 30 रुपये सैकड़ा में बिकने वाले दीपक अब 50 रुपये सैकड़ा में बिक रहे हैं। शमले प्रजापति बताते हैं कि आमतौर पर दिवाली पर ही दीपकों की मांग होती थी। दो दिन पहले प्रधानमंत्री की अपील के बाद दीयों की मांग में तेजी आई है। इसके चलते तेजी से दीपक बनाए जा रहे हैं।
लोगों की बात
प्रधानमंत्री ने अगर दीये जलाने की अपील की है तो हमें इसका पालन करना चाहिए। हम नहीं जानते कि इसके पीछे क्या कारण हैं, लेकिन हम दीये जलाएंगे।
-सर्वेश कुमार पांडेय
जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हर बात को समझती है। जनता कर्फ्यू के बाद जब घंटे, ताली और थाली बजाने की अपील की थी तो भी सभी ने समर्थन किया था।
-निधि कालरा
सभी लोग अपने घरों में दीये जरूर जलाएं। लॉकडाउन के दौरान लोगों में दीयों की जगमग एक नए प्रकाश का संचार करेगी। हम जरूरी कोरोना को हराएंगे।
-सीमा चौहान
शाम को हर घर में दीपक जलाए जाने के पीछे प्रधानमंत्री जी का उद्देश्य कहीं न कहीं ऊर्जा संरक्षण का भी है। इसलिए सभी लोग बिजली बंद कर दीये जलाएं।
-विमला भदौरिया