फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Diwali and Dhanteras witnessed strong sales with turnover reaching Rs one thousand crore

Diwali 2025: धनवर्षा से झूमा बाजार..1000 करोड़ का कारोबार, सोना-चांदी की जमकर खरीदारी; वाहनों की भी खूब बिक्री

Sun, 19 Oct 2025 10:35 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 19 Oct 2025 10:35 AM IST
सार

धनतेरस पर बाजार में जमकर खरीदारी हुई। सराफा की दुकानों से लेकर ऑटोमोबाइल डीलरों तक के यहां भीड़ ही भीड़ नजर आई। सुबह से ग्राहकों के पहुंचने का जो सिलसिला शुरू हुआ, वह देररात तक जारी रहा।

विज्ञापन
Diwali and Dhanteras witnessed strong sales with turnover reaching Rs one thousand crore
बाजार में जमकर हुई खरीदारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जीएसटी की रियायतों ने इस बार की धनतेरस पर बाजार पर 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की धनवर्षा कर दी। सोने और चांदी की कीमतों में एक साल के अंदर आए भारी उछाल के बाद भी सराफा बाजार जबरदस्त चमका। वाहनों ने ऐसा फर्राटा भरा कि ऑटोमोबाइल शोरूम पर वाहनों की कमी हो गई। बुकिंग ज्यादा और डिलीवरी कम हो पाई।
विज्ञापन


धनतेरस पर सोने-चांदी की खरीद की मान्यता के चलते शाम को सिक्कों और आभूषणों की खरीद बंपर रही। देर रात तक खुले रहे बाजार पर लक्ष्मी की कृपा बरसती रही। धनतेरस की खरीदारी रविवार दोपहर तक भी होगी। ऐसे में तीन दिन तक दिवाली पर कारोबारियों की चांदी रहने वाली है।
विज्ञापन


सुबह से लेकर देर रात तक दुकानों पर खरीदारों का तांता लगा रहा, जिससे कारोबारियों के चेहरे खिल उठे। इस साल धनतेरस पर ही 1000 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान है, जिसमें सबसे बड़ा हिस्सा सराफा के पास रहा। करीब 500 करोड़ रुपये सोने और चांदी की खरीद पर खर्च किए गए, जबकि दूसरे नंबर पर ऑटोमोबाइल का बाजार रहा। इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद में बड़े एलईडी, ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन की मांग ज्यादा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीएसटी की रियायतों के बाद पहली दिवाली पर ऑटोमोबाइल डीलरों के पास बुकिंग ज्यादा रही, जबकि धनतेरस पर डिलीवरी देने लायक गाड़ियां नहीं आ सकीं। ऐसे में बुकिंग के अनुरूप डिलीवरी न देने से कई ग्राहक नाराज रहे। ईवी के साथ पेट्रोल कारों और हाइब्रिड की मांग जबरदस्त देखी गई। डीजल कारों का बाजार कम रहा, लेकिन फिर से ईवी वाहनों पर रजिस्ट्रेशन में छूट की घोषणा के बाद इसकी बुकिंग बढ़ गई।

करीब 2500 से ज्यादा कारें दिवाली पर बिक रही हैं। इनमें सबसे बड़ा हिस्सा मारुति का है, जबकि हुंडई, टाटा, महिंद्रा के एसयूवी की मांग भी ज्यादा दर्ज की गई। एमजी रोड और हाईवे के ऑटोमोबाइल शोरूम पर सुबह से वाहनों की डिलीवरी शुरू की गई जो देर रात तक जारी रही।

 

बर्तनों और इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में धूम
खरीदारों ने धनतेरस पर बर्तनों के साथ किचन की जरूरी चीजें खरीदीं। वीके बर्तन भंडार के राजीव गर्ग ने बताया कि स्टील, पीतल और तांबे के बर्तनों की पारंपरिक मांग के साथ-साथ इंडक्शन चूल्हे, प्रेशर कुकर और स्टील सेट जैसे सामान खूब बिके। बर्तनों में एंटीक फिनिश वाले स्टील के आइटम लोगों को ज्यादा पसंद आए। देर रात तक चम्मच, कटोरी, जरूरत के बर्तनों को लेने के लिए लोग दुकानों पर पहुंचे। शाहगंज, किनारी बाजार, पश्चिमपुरी, दयालबाग, रुई की मंडी, बोदला, लोहामंडी, राजामंडी, मधुनगर, यमुनापार के बाजारों में बर्तनों की अस्थायी दुकानें भी लगीं।

सोने-चांदी का छूट न पाया मोह
सोने-चांदी की बढ़ती कीमतों का असर बाजार पर नजर नहीं आया। महंगी ज्वेलरी की जगह हल्के आभूषण बिके, वहीं सोने और चांदी के सिक्कों की मांग बीते साल से बेहतर रही। चांदी के रेट आसमान छूने के बाद भी एमजी रोड पर दीनदयाल आनंद कुमार के साथ किनारी बाजार में चांदी के शोरूम पर सिक्कों और लक्ष्मी गणेश की प्रतिमाओं की मांग जबरदस्त बनी रही। खास पहलू ये रहा कि शाम 7 बजे के बाद ही लोग सिक्के और प्रतिमाओं को खरीदने पहुंचे, जिससे देर रात 11 बजे तक सोने चांदी की खरीद बनी रही। करीब 500 करोड़ रुपये का कारोबार अकेले सराफा कारोबार ने किया है।

 

वाहनों की मांग बढ़ना अच्छा संकेत
पैसेंजर कारों के साथ कॉमर्शियल वाहनों की मांग बढ़ना अच्छा संकेत है। दिवाली पर बुकिंग ज्यादा रहीं जबकि डिलीवरी कम हो सकीं। अगर वाहनों की उपलब्धता होती तो इस बार कारों की बिक्री रिकॉर्ड तोड़ देती। ईवी और सीएनजी के छोटे लोडर, एलसीवी की मांग ज्यादा रही है। - डॉ. रंजना बंसल, अध्यक्ष, ऑटोमोबाइल डीलर्स एसो.

भाव का असर नजर नहीं आया
चांदी के सिक्कों की मांग ज्यादा रही। सोने और चांदी के भाव का असर नजर नहीं आया। चांदी की खपत पहले से ज्यादा रही है। धनतेरस पर सिक्के और हल्के आभूषणों की मांग ने दिवाली मना दी। -नितेश अग्रवाल, अध्यक्ष, आगरा सराफा एसो.

दिवाली बेहतर हो रही
यह दिवाली बेहतर रही है। धनतेरस पर शाम को खरीद हुई। रविवार को भी धनतेरस की खरीदारी की उम्मीद है। लोगों की किचन की जरूरत बदली है। -राजीव गर्ग, बर्तन कारोबारी

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed