फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Diwali 2022 Mahalakshmi pooja during Pradosh kaal know shubh muhurat Govardhan Puja and Bhai Dooj

Diwali 2022: दिवाली पर आज प्रदोष काल में करें पूजन, जानें गोवर्धन से लेकर भाई दूज की सही डेट और शुभ मुहूर्त

Mon, 24 Oct 2022 07:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 24 Oct 2022 07:00 AM IST
सार

दिवाली का त्योहार 24 अक्तूबर को यानि आज मनाया जाएगा। 26 अक्तूबर को गोवर्धन पूजा होगी। फिरोजाबाद के पंडित हरिओम शास्त्री ने बताया कि कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा के दिन गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट उत्सव मनाया जाता है। प्रतिपदा तिथि 25 अक्तूबर को शाम 04:18 से प्रारंभ होकर 26 को दोपहर 02:14 तक रहेगी।

विज्ञापन
Diwali 2022 Mahalakshmi pooja during Pradosh kaal know shubh muhurat Govardhan Puja and Bhai Dooj
चांदी की मां लक्ष्मी की मूर्ति। - फोटो : ANI

विस्तार

दिवाली का त्योहार 24 अक्तूबर को मनाया जाएगा। क्योंकि लक्ष्मीजी का पूजन प्रदोष काल में होता है। इसके कारण 24 अक्तूबर को प्रदोषकाल है। नरक चतुर्दशी 24 अक्तूबर को सुबह 4.46 बजे से सुबह 6.22 बजे तक रहेगी। इस दिन सूर्योदय से पूर्व चंद्रमा की चांदनी में स्नान करने का विधान है। 

विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य राजीव लोचनाचार्य ने बताया प्रदोष व्यापिनी कार्तिक अमावस्या के दिन दीपावली पर्व मनाया जाता है। अत: इस दिन प्रदोष काल में श्री महालक्ष्मी पूजन होता है। इस वर्ष अमावस्या तिथि 24 और 25 अक्तूबर यानी दो दिन विद्यमान है। 25 अक्तूबर को यह अमावस्या प्रदोष काल के आरंभ से पूर्व ही समाप्त हो रही है। शास्त्रानुसार 24 अक्टूबर को ही दीपावली महापर्व मनाया जाना चाहिए। दीपावली पूजन का मुहूर्त सायं काल 05:39 से रात्रिकाल 08:47 तक रहेगा। 

विज्ञापन

गोवर्धन पूजा (अन्नकूट) :

पंडित हरिओम शास्त्री ने बताया कि कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा के दिन गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट उत्सव मनाया जाता है। प्रतिपदा तिथि 25 अक्तूबर को शाम 04:18 से प्रारंभ होकर 26 को दोपहर 02:14 तक रहेगी। अत: गोवर्धन पूजा का पर्व अगले दिन 26 अक्तूबर को मनाया जाएगा। इस दिन गोवर्धन पूजा के लिए शुभ मुहूर्त प्रात: काल 06:24 से दोपहर 02:42 तक रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें - Banke Bihari Temple: ठाकुर बांके बिहारी ने चुकाया साढ़े तीन करोड़ रुपये का आयकर, खाते में जमा हैं 248 करोड़

भाईदूज:

पंडित अभय मिश्रा ने बताया कि इस वर्ष 26 और 27 अक्तूबर को दोनों दिन द्वितीया तिथि विद्यमान है। 27 अक्तूबर को द्वितीया अपराह्न काल के आरंभ से पूर्व ही समाप्त हो रही है और 26 अक्तूबर को यह दोपहर 02:42 से 03:24 तक अपराह्न काल को व्याप्त कर रही है। यम द्वितीया और भाई दूज पर्व 26 अक्तूबर को मनाया जाएगा। इस दिन अपराह्न काल में यम पूजन किया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed