फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   divyanga is anaud for minister

मंत्री पर दिव्यांगों का अपमान करने का आरोप

Sat, 22 Feb 2020 11:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
divyanga is anaud for minister
22एमएनपी-29-कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने जाते दिव्यांग - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। दिव्यांग एकता कमेटी ने शनिवार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा। इसमें मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री द्वारा दिव्यांगों पर की गई टिप्पणी को लेकर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

शनिवार को कमेटी के सदस्य कलक्ट्रेट पहुंचे। कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने के बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम रजनीकांत को दिया। ज्ञापन में कहा है मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री हुकुम सिंह द्वारा दिव्यांगजनों के प्रति अभद्र टिप्पणी करके उनका अपमान किया है। सरकार में जिम्मेदार पद पर होने के कारण मंत्री का व्यवहार निंदनीय है। ज्ञापन में मांग की गई है मंत्री को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करके जेल भेजा जाए। अगर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ऐसा नहीं करते हैं तो दिव्यांग आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस मौके पर कुमोद श्रीवास्तव, दुर्वेश बाथम, राजू खान, शैलेंद्र कश्यप, शंकरलाल, रामदास, गुलशन, बबलू, राजू शाक्य, राजू माथुर, शरद यादव, ब्रजेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed