रिश्तों का कत्ल: रात में दिव्यांग भाई की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, गर्दन और सीने पर किए वार; वजह चौंकाने वाली
रात में सोते समय बड़े भाई ने छोटे भाई की गर्दन और सीने पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। शोर सुनकर जब तक घर के अन्य सदस्य मौके की ओर दौड़े, तब तक आरोपी मौके से फरार हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में रिश्तों का कत्ल हुआ। यहां बड़े भाई ने सोते वक्त छोटे भाई की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
यहां की है घटना
सहावर कोतवाली इलाके के सिरोली गांव में भाई ने भाई की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक रमेश नाम के व्यक्ति की उसके बड़े भाई नरेश ने कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। रमेश विकलांग था और अपने मझले भाई के साथ गांव में ही रह रहा था। गांव में रहकर ही अपने हिस्से की खेती कर रहा था। उसके हिस्से में लगभग छह बीघा जमीन आ रही थी। विकलांग होने के चलते उसकी शादी नहीं हुई थी।
ये भी पढ़ें - पापा की गंदी करतूत: बेटी पर बिगड़ी पिता की नीयत, की ऐसी हरकत, देखकर सदमे में मां; थाने में फूट-फूट कर रोई
छह महीने पहले भी हुआ था झगड़ा
ग्रामीणों के मुताबिक रमेश और नरेश के बीच छह महीने पहले करीब झगड़ा हुआ था। रमेश अपनी कमाई का सारा हिस्सा बीच वाले भाई को देता था, जिससे नरेश को उससे जलन होती थी। बीते शनिवार रात जब घर के बाहर सो रहा था, उसी दौरान नरेश ने कुल्हाड़ी से उस पर हमला कर दिया। नरेश ने रमेश की गर्दन और सीने पर लगातार वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।
ये भी पढ़ें - UP: किसने फेंकी बोरे में बंद कर महिला की लाश, पांच महीने पहले छोड़ आई थी पति का घर; बिलखते रह गए मासूम बच्चे
भाग गया आरोपी
नरेश पर हमला करते वक्त जब आवाज हुई, तो पिता ईश्वरी प्रसाद मौके की ओर दौड़े, लेकिन इसी बीच नरेश भाग गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना सहावर कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक रमेश के पिता ईश्वरी प्रसाद और उसके मझले भाई से पूछताछ के बाद तहरीर के आधार पर नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी नरेश की तलाश शुरू कर दी गई है।