फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Divisional Commissioner reviewed the preparations for Taj Mahotsav

Taj Mahotsav: ताज खेमा में सजेंगी सुरमयी शाम, तीन दिन बढ़ेगा महोत्सव; मंडलायुक्त ने की समीक्षा

Tue, 17 Dec 2024 10:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 17 Dec 2024 10:03 AM IST
सार

ताज महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार महोत्सव तीन दिन अधिक चलेगा। इस भव्य आयोजन को लेकर मंडलायुक्त ने समीक्षा की।
 

विज्ञापन
Divisional Commissioner reviewed the preparations for Taj Mahotsav
ताज महोत्सव की बैठक करती मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ताज महोत्सव इस बार तीन दिन अधिक चलेगा। 18 फरवरी से 2 मार्च तक आयोजन होगा। पहली बार ताज खेमा पर सुरमयी शाम सजाई जाएगी। इसके अलावा विंटेज कार रैली, ड्रोन शो, पतंग महोत्सव, साहित्य उत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। सोमवार को मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन


शिल्पग्राम मुक्ताकाशीय मंच के अलावा ग्यारह सीढ़ी, ताज खेमा, सूरसदन, आई लव सेल्फी पॉइंट, यमुना आरती स्थल, फतेहपुर सीकरी तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। मंडलायुक्त ने ताज महोत्सव 2025 के लिए थीम आमंत्रित की है।
विज्ञापन


ताज महोत्सव का टिकट 50 रुपये प्रति व्यक्ति होगा। तीन साल से अधिक उम्र के बच्चे का टिकट लगेगा। स्मार्ट सिटी मेरा आगरा एप और बुक माय शो से भी टिकट बुक किए जा सकेंगे। शिल्पमेला में अस्थायी स्टालों की दर भी 10 प्रतिशत बढ़ा दी गई है। महोत्सव को सफल बनाने के लिए अलग-अलग कमेटियां गठित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष जिलाधिकारी होंगे। मंडलायुक्त ने निर्देश दिए हैं कि स्थानीय, प्रदेशीय व राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों का चयन किया जाए। प्रचार प्रसार समिति में नगरायुक्त व एडीए उपाध्यक्ष को शामिल किया है। स्टाल आवंटन समिति में सीडीओ रहेंगी। बैठक में डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed