फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Divisional Commissioner Expresses Anger Over Lapses in CM Grid Road Construction in Agra

सीएम ग्रिड: सड़क निर्माण में लापरवाही पर मंडलायुक्त नाराज, ठेकेदार को दी सख्त चेतावनी

Sat, 06 Jun 2026 10:20 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 06 Jun 2026 10:20 AM IST
सार

आगरा में सीएम ग्रिड योजना के तहत बन रही टेढ़ी बगिया से कालिंदी विहार सड़क के निर्माण में लापरवाही पर मंडलायुक्त ने निरीक्षण के दौरान नाराजगी जताई। उन्होंने निर्माण एजेंसी कोणार्क कंस्ट्रक्शन को चेतावनी देते हुए गुणवत्ता और समयसीमा का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए।
 

विज्ञापन
Divisional Commissioner Expresses Anger Over Lapses in CM Grid Road Construction in Agra
मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएम ग्रिड की पांच सड़कों में से एक बसई मंडी से इंद्रापुरम की दुर्दशा के बाद मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप ने शुक्रवार को टेढ़ी बगिया से कालिंदी विहार रोड का निरीक्षण किया। नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य के साथ सड़क का निर्माण देखने निकले मंडलायुक्त ने सुरक्षा उपायों समेत काम में बरती जा रही अन्य लापरवाही देखकर नाराजगी जताई। साथ ही निर्माणकर्ता फर्म कोणार्क कंस्ट्रक्शन को चेतावनी दी। 2.88 किमी. लंबी सीएम ग्रिड की इस सड़क के निर्माण पर 75.40 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं।
विज्ञापन


बसई मंडी से इंद्रापुरम रोड के धंसने पर नाराज मंडलायुक्त ने सीएम ग्रिड की दूसरी सड़क टेढ़ी बगिया से कालिंदी विहार के बीच निर्माण का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता और समयसीमा के साथ कोई खिलवाड़ न किया जाए। तय समय पर सड़क का निर्माण पूरा करना होगा।
विज्ञापन


उन्होंने निर्माण एजेंसी कोणार्क को चेतावनी देते हुए बैरिकेडिंग, संकेतक, रिफ्लेक्टर लगाने के लिए कहा ताकि वाहन चालकों के साथ कोई दुर्घटना न हो। मंडलायुक्त ने नगर आयुक्त को सड़क निर्माण में उपयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य अभियंता अरविंद श्रीवास्तव सहित नगर निगम और निर्माण एजेंसी के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ग्रिड में बनाई जा रहीं ये सड़कें
सड़क लंबाई लागत
टेढ़ी बगिया से कालिंदी विहार 2.88 किमी 75.40 करोड़

बसई मंडी से इंद्रापुरम चौराहा तक 2.00 किमी 42.78 करोड़
इंद्रापुरम चौराहे से अमर होटल तक 2.20 किमी 47.43 करोड़

हरीपर्वत से दिल्ली गेट, मदिया कटरा 1.25 किमी. 31.82 करोड़
सुभाष पार्क से मारुति एस्टेट 3.40 किमी 79.15 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed