फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Divisional commissioner expressed displeasure on the districts showing negligence in wheat procurement

गेहूं खरीद: 1.50 लाख टन का लक्ष्य...4509 टन हो सकी खरीद, मंडलायुक्त ने जताई नाराजगी; डीएम को दिए ये निर्देश

Wed, 09 Apr 2025 10:20 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 09 Apr 2025 10:20 AM IST
सार

गेहूं खरीद को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। इस पर मंडलायुक्त ने नाराजगी जताई। जिलाधिकारियों को रोज समीक्षा करने के निर्देश दिए। पीसीएफ केंद्रों को चालू कराने और खरीद की प्रतिदिन रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।
 

विज्ञापन
Divisional commissioner expressed displeasure on the districts showing negligence in wheat procurement
बैठक करते मंडलायुक्त। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गेहूं खरीद का हाल देखिए। मंडल में 1.50 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य है। 271 केंद्र खुले हैं, लेकिन खरीद महज 4509 टन हो सकी। प्रदेश में आगरा मंडल की खराब प्रगति पर मंगलवार को मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने नाराजगी जताई। चारों जिलों के डीएम को अगले 10 दिनों तक रोज समीक्षा के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


 
Trending Videos

4509 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद में मैनपुरी सबसे आगे रहा। जबकि फिरोजाबाद सबसे पीछे। आगरा व मथुरा की स्थिति संतोषजनक नहीं रही। मंडलायुक्त ने लक्ष्य पूर्ति में जुटने और टीमों को सक्रिय करने के निर्देश चारों जिलों के डीएम को दिए हैं। निष्क्रिय पड़े पीसीएफ केंद्रों को चालू कराने और खरीद की प्रतिदिन रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलायुक्त सभागार में गेहूं खरीद संग कर करेत्तर व राजस्व वसूली की समीक्षा की गई। राजस्व वादों में आगरा व मैनपुरी रैकिंग सुधरी है। फिरोजाबाद व मथुरा में सुधार की जरूरत है। लंबित वादों के निस्तारण में मैनपुरी आगे रहा। 154 वाद निपटाए। जबकि आगरा में 17 वाद निस्तारित हुए। मंडलायुक्त ने सभी एडीएम, एसडीएम, तहसीलदारों की समीक्षा के निर्देश डीएम को दिए हैं।

 
विज्ञापन

मंडल में धारा 34 के 15653 वाद लंबित हैं। धारा 24 के एक वर्ष से लंबित वादों के तत्काल निस्तारण, धारा 67 में 5 वर्ष से अधिक समय लंबित वादों को अप्रैल में ही खत्म करने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने कहा राजस्व वादों के निस्तारण में जमीन की पैमाइश, जांच आख्या और रिपोर्ट सही ढंग से प्रस्तुत की जाए। 

 

मंडलायुक्त ने 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती पर कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने और पुलिस व प्रशासन को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। बैठक में डीएम आगरा अरविंद मल्लप्पा बंगारी, डीएम मथुरा सीपी सिंह, डीएम फिरोजाबाद राकेश रंजन और डीएम मैनपुरी अंजनी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed