फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Diversion fails; traffic jams cause trouble all day long.

Agra News: डायवर्जन फेल, दिनभर जाम ने किया परेशान

Fri, 03 Jul 2026 02:56 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Diversion fails; traffic jams cause trouble all day long.
जाम में फंसे वाहन
आगरा। एमजी रोड पर जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए बनाई गई डायवर्जन की वैकल्पिक व्यवस्था पहले दिन ही फेल हो गई। यूपीटीईटी परीक्षा में आए परीक्षार्थियों की भीड़ से जाम लग गया। सेंट जोंस चौराहे से धाकरान तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पंचकुइयां पर भी जाम ने लोगों को परेशान किया। रावली पर भी मेट्रो के पिलर निर्माण के लिए बैरिकेडिंग की वजह से समस्या रही। वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे। पांच मिनट की दूरी 30 मिनट में पूरी हो सकी।
विज्ञापन

रावली चाैराहे पर दोनों तरफ की लेन पर मेट्रो की ओर से पिलर का निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए सड़के के बीचोंबीच बैरिकेडिंग की गई है। बृहस्पतिवार को स्कूलों के खुलने का दूसरा दिन था। वहीं यूपी टीईटी की परीक्षा भी थी। इसके लिए आगरा काॅलेज परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों की भीड़ लगी रही। दोपहर में पहली पाली की परीक्षा छूटने पर जाम लग गया। हरीपर्वत से धाकरान तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। धाकरान से सेंट जोंस की तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पांच मिनट की दूरी तय करने में लोगों को आधे घंटे से अधिक का समय लग गया।
विज्ञापन

पंचकुइयां पर सिटी बसों से लगा जाम
कलेक्ट्रेट से वाहनों को निकालने के लिए पुलिस लाइन मार्ग, पंचकुइयां से होते हुए नालबंद की तरफ निकाला गया। पंचकुइयां पर सिटी बसों के मुड़ने के दाैरान जाम लगने लगा। इससे जीआईसी और रूई की मंडी की तरफ जाने वाले मार्ग पर वाहन फंस गए। वैकल्पिक मार्ग संकरे होने की वजह से वाहन चालकों को 2 किमी की दूरी तय करने में एक घंटे से अधिक का समय लग गया। डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार ने बताया कि परीक्षा की वजह से एमजी रोड पर समस्या हुई थी। पुलिसकर्मियों ने वाहनों को धीरे-धीरे करके निकाला है। मेट्रो अधिकारियों से भी वार्ता की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे पर भी जाम ने किया परेशान
नेशनल हाईवे पर आईएसबीटी से सिकंदरा तक मेट्रो का निर्माण किया जा रहा है। आईएसबीटी के सामने एक तरफ सर्विस रोड को रोका गया है। सर्विस रोड से आने वाले वाहनों को हाईवे पर 10 मीटर तक चलने के बाद सर्विस रोड पर आना पड़ता है। वहीं एक लेन को बंद करने की वजह से भी समस्या हुई।


रामबाग से नहीं हटा अतिक्रमण
रामबाग चाैराहे पर अतिक्रमण की समस्या का कोई निदान नहीं निकल रहा है। चाैराहे के आसपास ऑटो और ई रिक्शा खड़े रहते हैं। इससे समस्या बनी हुई है। वहीं बसों को अवैध तरीके से रोके जाने से जाम लग रहा है। कई बार निर्देश और कार्रवाई के बाद भी चालकों की मनमानी जारी है।

जाम में फंसे वाहन

जाम में फंसे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed