{"_id":"66b79f11be6fb1cb830b377d","slug":"districts-leap-in-development-works-got-12th-position-in-the-state-mainpuri-news-c-174-1-sagr1038-122174-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: विकास कार्यों में जिले की छलांग, प्रदेश में मिला 12वां स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: विकास कार्यों में जिले की छलांग, प्रदेश में मिला 12वां स्थान
Sat, 10 Aug 2024 10:40 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 10 Aug 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
विकास भवन।
मैनपुरी। विकास कार्यों की रैंकिंग में मैनपुरी ने इस बार लंबी छलांग लगाई है। जुलाई के आधार पर जारी रैंकिंग में मैनपुरी को प्रदेश में 12वां स्थान मिला है। बीते माह मैनपुरी की रैंकिंग प्रदेश में 21वीं थी। ऐसे में इस बार मैनपुरी प्रदेश में 9 पायदान ऊपर चढ़ गया। रैंकिंग में बेहतर प्रदर्शन पर मुख्य विकास नेहा बंधु ने अधीनस्थों को बधाई दी है।
प्रत्येक माह विभिन्न विभागों द्वारा कराए जाने वाले विकास कार्यों के आधार पर प्रदेश स्तरीय एक रैंकिंग जारी की जाती है। ये रैंकिंग तय करने के लिए प्रत्येक माह विभागों से ऑनलाइन डाटा फीड कराया जाता है। इस डाटा के आधार पर ही रैंकिंग तैयार की जाती है। शनिवार को जुलाई में कराए गए विकास कार्यों के आधार पर रैंकिंग जारी हुई तो मैनपुरी का प्रदर्शन बेहतर रहा। प्रदेश में 12वां स्थान प्राप्त कर मैनपुरी बीते माह की अपेक्षा 9 पायदान ऊपर चढ़ गया। जून में कराए गए कार्यों के आधार पर जारी रैंकिंग में मैनपुरी को 21वां स्थान मिला था। लगातार रैंकिंग में सुधार से ये साफ है कि अधिकारियों की मेहनत रंग ला रही है। इस बार अधिकारियों का प्रयास मैनपुरी को विकास कार्यों की रैंकिंग में टॉप-10 में शामिल कराना रहेगा।
आगरा मंडल में मैनपुरी की बादशाहत बरकरार
हर बार की तरह इस बार भी आगरा मंडल के चारों जिलों में मैनपुरी की बादशाहत बरकरार रही। विकास कार्यों में प्रदेश में 12वीं रैंक के साथ मैनपुरी आगरा मंडल में टॉप पर रहा है। वहीं फिरोजाबाद और आगरा ने संयुक्त रूप से प्रदेश में 30वां स्थान प्राप्त किया। वहीं मथुरा 59वीं रैंक के साथ सबसे फिसड्डी रहा।
विज्ञापन
सभी विभागों ने मिलकर बेहतर काम किया, जिसका परिणाम विकास कार्यों की रैंकिंग में सुधार के रूप में सामने आया है। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को इसके लिए बधाई। इस बार मैनपुरी को टॉप-10 में शामिल करने के लिए हम प्रयास करेंगे।
- नेहा बंधु, मुख्य विकास अधिकारी