फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   District Panchayat President inaugurated development works.

Agra News: हृदय गति रुकने से फतेहाबाद सपा नगर अध्यक्ष का निधन

Mon, 21 Sep 2026 01:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
District Panchayat President inaugurated development works.
फतेहाबाद फोटो। फाइल फोटो नगर अध्यक्ष असलम खान स्रोत परिजन
फतेहाबाद। कस्बे के मोहल्ला पठान निवासी सपा के नगर अध्यक्ष असलम खान (50) का रविवार सुबह हृदय गति रुकने से निधन हो गया। परिजन के अनुसार रविवार सुबह करीब सात बजे असलम खान के सीने में तेज दर्द हुआ और वह बेहोश हो गए। उन्हें उपचार के लिए आगरा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। असलम खान के निधन की खबर से सपाइयों में शोक की लहर दाैड़ गई। सपा नेता राजेश शर्मा ने बताया कि असलम खान सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके निधन से पार्टी को बड़ी क्षति हुई है। पूर्व चेयरमैन शैलेश यादव, अमन शेखर, भावेश यादव, बंटी शर्मा, नीरज चक, इरशाद खान आदि ने शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed