{"_id":"69c5a71c0916c5fbe4007547","slug":"district-judge-conducts-surprise-inspection-of-mental-hospital-agra-news-c-364-1-sagr1046-126895-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जिला जज ने किया मानसिक चिकित्सालय का औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जिला जज ने किया मानसिक चिकित्सालय का औचक निरीक्षण
विज्ञापन
आगरा। जिला जज संजय कुमार मलिक और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निरीक्षण समिति ने बृहस्पतिवार को मानसिक चिकित्सालय एवं स्वास्थ्य संस्थान का औचक निरीक्षण किया। विधिक अधिकारों की जानकारी दी।
प्राधिकरण सचिव विनीता सिंह प्रथम ने महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों से अवगत कराया। समिति के सदस्यों ने महिला और पाकशाला वार्ड की साफ-सफाई का जायजा लिया। महिलाओं से चिकित्सा, भोजन और कर्मचारियों के व्यवहार के बारे में पूछताछ की। महिलाओं ने किसी भी समस्या से इन्कार किया। निदेशक को विधिक सहायता के प्रार्थनापत्र प्राधिकरण कार्यालय भेजने और स्वास्थ्य, भोजन व साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान निदेशक दिनेश राठौर और अधीक्षक अनिल सिसोदिया उपस्थित रहे।