फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   District hospital live doctors' day at 10 o'clock, patients were suffering for treatment

Agra News: जिला अस्पताल लाइव चिकित्सकों का 10 बजे निकला दिन, इलाज को तड़फते रहे मरीज

Mon, 02 Jan 2023 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
District hospital live doctors' day at 10 o'clock, patients were suffering for treatment
कासगंज। सोमवार को पड़ी कड़ाके की ठंड में चिकित्सक अपने निर्धारित समय पर अपने घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं कर सके। जिला अस्पताल पर चिकित्सकों का दिन सुबह 10 बजे निकला। इसके बाद ही अस्पताल की ओपीडी शुरू हुई। जिससे एक घंटे तक मरीज इलाज के लिए तड़फते रहे। जब चिकित्सक अपने कक्षों में बैठे तब कहीं जाकर मरीजों का इलाज शुरू हो सका।
विज्ञापन

जाड़े के मौसम में जिला अस्पताल के खुलने का समय सुबह 9 बजे का है। सोमवार को पड़ी कड़ाके की ठंड के बीच मरीजों ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचना शुरू कर दिया, लेकिन चिकित्सकों को ठंड लग गई, जिससे वे अपने निर्धारित समय पर अस्पताल नहीं जपहुंच सके। सुबह 10 बजे तक 20 मरीज अस्पताल पहुंच चुके थे। इन मरीजों ने चिकित्सक को दिखाने के लिए पर्चा कक्ष पर पहुंचकर अपना पर्चा बनवाना शुरू कर दिया। पर्चा बनवाने के बाद जब चिकित्सक कक्ष की ओर पहुंचे तो उनको कक्ष खाली मिले।जिससे वे मायूस हो गए। जब 10 बजे चिकित्सक अपने कक्ष में पहुंचे तब कहीं जाकर मरीजों ने राहत की सांस ली। इसके बाद मरीजों ने चिकित्सकों को दिखाना शुरू किया। इसके बाद अस्पताल पर मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी। जिससे पर्चा कक्ष पर भी लाइन लगना शुरू हो गई। मरीजों की भीड़ बढ़ना शुरू हो जाने के बाद लाइनें लगना शुरू हो गई। इससे मरीजों को अपनी बारी आने के लिए काफी देर तक प्रतीक्षा करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed