फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   district hospital doctor resign due to work load in kasganj

स्टाफ की कमी से जूझ रहा स्वास्थ्य विभाग, काम के दबाव में डॉक्टर ने दिया इस्तीफा

Thu, 19 Sep 2019 12:16 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 19 Sep 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
district hospital doctor resign due to work load in kasganj
doctor
जिले में चिकित्सकों का पहले ही अभाव है। उसके बावजूद शासन स्तर से पिछले एक साल में मात्र तीन चिकित्सकों की तैनाती हुई। जिनमें से एक चिकित्सक ने काम का अधिक दबाव एवं व्यक्तिगत समस्या का हवाला देते हुए नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि विभाग ने अभी तक इस्तीफा मंजूर नहीं किया है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य महकमे में वर्षों से चिकित्सकों का भारी अभाव है। कई बार स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने शासन स्तर पर पत्राचार किया, लेकिन संतोषजनक प्रगति नहीं हो सकी। 
विज्ञापन


तीन एमबीबीएस चिकित्सक शासन स्तर से जिले को मिले। जिले में यह चिकित्सक कुछ हद तक कमी पूरी करते नजर आए। शासन स्तर पर तो जिले में चिकित्सकों की तैनाती का जो रिकॉर्ड वह धरातल पर पूरा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई सालों से 16 चिकित्सक बिना बताए विभाग से गैर हाजिर चल रहे हैं। विभाग ने शासन को पत्र भी भेजा, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। इस अव्यवस्था की कड़ी में चिकित्सकों के अभाव की एक और कड़ी जुड़ी है। जिला अस्पताल में तैनात डा. स्पंदन यादव ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। विभाग ने इन्हें अभी मोहलत देते हुए इस्तीफा मंजूर नहीं किया है।

डा. स्पंदन यादव ने नौकरी से इस्तीफा देने के लिए विभाग को पत्र दिया है। चार अक्तूबर तक का समय है। उसके बाद उनकी सेवा समाप्त मान ली जाएगी- डा. राजकिशोर, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed