फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   District gets D grade for negligence in children's presence

Agra News: बच्चों की उपस्थिति में लापरवाही पर जिले को डी ग्रेड

Sat, 21 Sep 2024 04:25 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 21 Sep 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
District gets D grade for negligence in children's presence
कासगंज। जिले में परिषदीय स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति को लेकर लापरवाही चल रही है। आईवीआरएस पोर्टल की समीक्षा में जिले को डी ग्रेड मिला है। इसके बाद विभाग ने शिक्षकों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बीएसए ने1004 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, इंचार्ज प्रधानाध्यापको को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।जिले में 1263 परिषदीय एवं 29 अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय संचालित हैं। विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति 80 प्रतिशत होना अनिवार्य है, लेकिन विद्यालयों में उपस्थिति को लेकर लापरवाही सामने आ रही है। इससे बच्चों को मध्याह्न भोजन योजना का भी लाभ नहीं मिल पा रहा। शासन स्तर से इसकी समीक्षा की जाती है। बच्चों की उपस्थिति मानक से कम मिलने पर प्रदेश में डी ग्रेड प्राप्त हुआ। समीक्षा बैठक में इस स्थिति पर नाराजगी जाहिर की गई। स्कूलों की इस लापरवाही को बीएसए ने भी गंभीरता से लेते हुए कम उपस्थिति वाले विद्यालयों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। बीएसएने प्रधानाध्यापक व इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को छात्रों की उपस्थिति एवं मध्याह्न भोजन की उपस्थिति को टेबलेट, मोबाइल के माध्यम से न देने तथा उपस्थित 80 प्रतिशत से कम होने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है। इस कार्रवाई के बाद से शिक्षकों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed