फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   District divided into 40 sectors and 5 zones on Holi

Agra News: होली पर 40 सेक्टर और 5 जोन में बांटा गया जिला

Sun, 05 Mar 2023 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 05 Mar 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
District divided into 40 sectors and 5 zones on Holi
कासगंज। होली पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला और पुलिस प्रशासन ने खाका तैयार किया है। सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने के लिए जिले को पांच जोन और चालीस सेक्टरों में बांटा गया है। हर जोन और सेक्टर में अधिकारियों को बतौर प्रभारी तैनाती की गई है। ये अधिकारी पुलिसबल के साथ भ्रमणशील रहकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए नजर रखेंगे।
विज्ञापन

जिले में 1440 स्थानों पर होलिका दहन होगा। होलिका दहन स्थलों पर पहुंचकर सभी थाना प्रभारियों के द्वारा होली से जुड़े विवादों की समीक्षा की गई है। सभी होलिका दहन स्थलों के लिए निगरानी समितियां भी गठित की गई हैं। सुरक्षाकर्मियों के अलावा निगरानी समितियों को भी शांति व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यदि कहीं कोई विवाद या अशांति होती है तो निगरानी समिति भी जिम्मेदार मानी जाएगी। जिम्मेदारी का निर्वहन करने वाले लोगों को इन समितियों में जोड़ा गया है। शहर में हर चौराहे, सार्वजनिक स्थानों, मंदिरों पर होलिका दहन स्थलों के अलावा विशेष निगरानी के इंतजाम किए गए हैं। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर एवं पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने सभी जोनल और सेक्टर प्रभारियों के साथ बैठक करके शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के संबंध में दिशा निर्देश दिए हैं। थाना पुलिस के द्वारा सभी होलिका दहन स्थलों का भ्रमण करके शांति व्यवस्था सुनिश्चित की जा चुकी है। पिछले वर्ष जहां होली को लेकर विवाद हुए थे। वहां के लोगों को पुलिस प्रशासन ने मुचलके पर पाबंद कराया। जिससे कोई शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने की कोशिश न करे।
विज्ञापन

कासगंज। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर और एसपी सौरभ दीक्षित ने जिले में अलग अलग स्थानों पर होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण किया और लोगों से बातचीत कर होलिका दहन आदि के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों ने लोगा से आह्वान किया कि वे शांतिपूर्वक होली पर्व को भाईचारे के साथ मनाएं। जिलाधिकारी ने सोरोंजी के बदरिया के होलिका दहन स्थल को देखा। गंजडुंडवारा में वानमंडी के होलिका दहन स्थल को भी देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

होली पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शांति कमेटी और निगरानी समितियों के माध्यम से सभी लोगों को शांति के साथ प्रेम और भाईचारे से पर्व मनाने की अपील की है। शांतिपूर्वक पर्व को संपन्न कराना प्रशासन और पुलिस की प्राथमिकता है- हर्षिता माथुर, डीएम।

जिले को पांच जोन और चालीस सेक्टर में बांटा गया है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील अतिसंवेदनशील इलाकों में पुलिस की तैनाती रहेगी। इसके अलावा होलिका दहन स्थलों पर भी पुलिस तैनात रहेगी। लोग शांति के साथ त्योहार मनाएं। सौरभ दीक्षित, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed